मुख पृष्ठराज्यछत्तीसगढ़बिलासपुर: ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के 90 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता :...

बिलासपुर: ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के 90 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता : नवदशकोत्सव वर्ष में बिलासपुर में ‘योग महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन

मंजू दीदी ने माउंट आबू में आयोजित होने वाले ‘मीडिया महासम्मेलन’ के लिए पत्रकारों को दिया भावभीना निमंत्रण

बिलासपुर टिकरापारा (छत्तीसगढ़): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आध्यात्मिक सेवाओं के 90 वर्ष पूर्ण होने (नवदशकोत्सव वर्ष) और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 21 जून 2026 को राज किशोर नगर स्थित शिव-अनुराग भवन में ‘योग महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की मुख्य थीम “जीवन खुशियों से भरे… आओ बिलासपुर योग करें” रखी गई है।

12 घंटे के 12 विशेष सत्र और ‘जस्ट ए मिनट’ मेडिटेशन
बिलासपुर टिकरापारा सेवाकेन्द्र प्रभारी छग राज्य मीडिया समन्वयक ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चलेगा, जिसमें हर एक घंटे के 12 अलग-अलग सत्र होंगे। इन सत्रों में ‘जस्ट ए मिनट’ (Just a Minute) पद्धति से सरल राजयोग मेडिटेशन का अनुभव कराया जाएगा, जिसे लोग अपने दैनिक जीवन में कहीं भी और कभी भी अपना सकते हैं। कार्यक्रम में क्रोध से शांति, क्षमाशीलता, एकाग्रता और सकारात्मक चिंतन जैसे विषयों पर व्यावहारिक अभ्यास कराया जाएगा।

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए शाम 4 से 5 बजे एवं बुजुर्गों के लिए शाम 6 से 7 बजे विशेष सत्र
इस योग महोत्सव में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। विशेष रूप से मीडिया प्रतिनिधियों के आग्रह पर उनके लिए शाम 4 से 5 बजे एवं बुजुर्ग सदस्यों के लिए शाम 6:00 से 7:00 बजे तक एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। मंजू दीदी ने कहा कि बुजुर्गों से हमें आशीर्वाद और दुआएं मिलती हैं, इसलिए उनके स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए इस योग सत्र को विशेष महत्व दिया गया है।

माउंट आबू मीडिया महासम्मेलन का निमंत्रण
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान, मंजू दीदी ने उपस्थित सभी पत्रकारों को 9 से 13 सितम्बर 2026 तक ब्रह्माकुमारीज़ के मुख्यालय माउंट आबू में आयोजित होने वाले *मीडिया महासम्मेलन (कॉन्फ्रेंस) के लिए आमंत्रित किया। दीदी ने पत्रकारों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक समाज के निर्माण में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है अंत में सभी पत्रकारों को ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से प्रभु प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किए गए

डिजिटल पंजीयन और लाइव प्रसारण की सुविधा
आयोजन को सुगम बनाने के लिए QR कोड के माध्यम से व्यक्तिगत और संस्थागत पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो लोग कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुँच सकते, उनके लिए YouTube लाइव* के माध्यम से जुड़ने की व्यवस्था भी की गई है। महोत्सव के अगले दिन, 22 जून से टिकरापारा और स्मृति-वन, राज किशोर नगर, बिलासपुर सेवाकेंद्र पर निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन बेसिक कोर्स का शुभारंभ होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments