आबू रोड राजस्थान। मधुबन के हमारे अतिप्रिय सेवा साथी प्रेम भाई (69 वर्ष) ने आज 7 जुलाई, अमृतवेले प्रातः 3:12 बजे अपनी पुरानी देह का त्याग कर अव्यक्त बापदादा की गोद ली।
प्रेम भाई ने जनरेटर, ट्रांसपोर्ट एवं सिक्युरिटी विभाग में अत्यंत समर्पित भाव से यज्ञ रक्षक बन अनेक सेवाएँ करते रहें। बापदादा के महावाक्य अनुसार वे ऐसे सेवाधारी थे जो आवश्यकता के समय अंधकार को प्रकाश में बदलने वाले, परिस्थितियों को परिवर्तन कर समाधान देने वाले तथा सर्व के सहयोगी बनकर यज्ञ सेवा में सदैव तत्पर रहते थे। सरलता, जिम्मेदारी, सहयोग की भावना और सेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। बापदादा, दादीजी एवं सभी ब्रह्मावत्सों के प्रिय इस सेवाधारी आत्मा के प्रति हम अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।