मुख पृष्ठराज्यझारखण्डबरही: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का...

बरही: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी का 61वां स्मृति दिवस मनाया गया

बरही,झारखण्ड: सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रीना बहन ने कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा जी का जन्म 1919 में अमृतसर में एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम ‘ओम राधे’ था। जब मातेश्वरी जी ‘ओम’ की ध्वनि का उच्चारण करती थीं, तो पूरे वातावरण में गहरा शांति छा जाती थी। इसलिए वे ‘ओम राधे’ के नाम से लोकप्रिय हुईं।

मातेश्वरी जी ने 24 जून, 1965 को अपने नश्वर देह का त्याग करके सम्पूर्णता को प्राप्त किया था। इस दिवस को ब्रह्माकुमारी संस्थान के देश-विदेश के भाई-बहन ‘आध्यात्मिक ज्ञान दिवस’ के रूप में मनाते हैं। यह मातेश्वरी जी का 61वां पुण्य स्मृति दिवस है।

मातेश्वरी जगदम्बा जी का जन्म अविभाजित भारत के सिंध, हैदराबाद में हुआ था। मातेश्वरी जगदम्बा जी का व्यक्तित्व समस्त नारी जाति के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत है। मातेश्वरी जी ने आध्यात्मिक शक्ति के द्वारा मानवता की सेवा के पथ को उस समय चुना, जब नारियों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती थी। ऐसी भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए मातेश्वरी जी का यह त्याग, समर्पण और सेवा समस्त भारत तथा विश्व के लिए अत्यन्त गौरव का विषय है।

ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने कहा कि मातेश्वरी जी ने अपने त्याग, तपस्या और सेवा से समस्त मानव समुदाय को जीवनमुक्ति की राह दिखाई तथा नारियों को अध्यात्म के पथ पर चलते हुए समाज की सेवा करने के लिए प्रेरणा प्रदान की। मनमोहिनी दीदी जी, दादी प्रकाशमणि जी, दादी जानकी जी, दादी हृदय मोहिनी जी इत्यादि बहनों ने मातेश्वरी जगदम्बा जी के सान्निध्य में रहकर मानवता की सेवा का पाठ सीखा। इन महान आत्माओं ने भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं मानवीय मूल्यों के आध्यात्मिक शिक्षा को विश्व के 140 देशों में पहुँचाया।

मातेश्वरी जगदम्बा जी आधुनिक युग की वैदिक देवी थीं। उन्हें ईश्वरीय ज्ञान, गुण और शक्तियों को धारण करके लोगों को अनुभव कराने का दिव्य वरदान प्राप्त था। उनके दिखाये गये मार्ग पर चलते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था विश्व सेवा का जो महान कार्य कर रही है, यह मातेश्वरी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

61वें पुण्य स्मृति दिवस पर बीके भाई बहनें उनके ज्ञान मार्गदर्शन पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया। ब्रह्माकुमार रामदेव, ब्रह्माकुमारी रीना, ब्रह्माकुमारी रोशनी ,विमला देवी,कामनी देवी,सोनी देवी,रूपा देवी,ज्योति देवी,रीना देवी,विजय कुमार,गौरव कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments