मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।हरपालपुर: घर बने मंदिर प्रोजेक्ट के तहत ग्राम वासियों के लिए जागरूकता...

हरपालपुर: घर बने मंदिर प्रोजेक्ट के तहत ग्राम वासियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम-ब्रह्माकुमारीज

*परिवार में आध्यात्मिक मूल्यों, वृद्धजन प्रति  सम्मान आदर्श जीवन शैली की प्रेरणा ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य।*

हरपालपुर, मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज दिव्य धाम द्वारा “घर बने मंदिर” प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम दिदवारा में ग्रामीणों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों में आध्यात्मिक मूल्यों, आपसी प्रेम, वृद्धजनों के सम्मान तथा नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जनजागरण करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरपालपुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके आशा दीदी ने कहा कि जब घर में प्रेम, सम्मान, संस्कार, मधुरता और आध्यात्मिकता का वातावरण होता है, तब वही घर मंदिर के समान बन जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार की सुख-शांति का आधार केवल भौतिक सुविधाएं नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, सकारात्मक विचार और परस्पर सम्मान हैं। विशेष रूप से वृद्धजनों का सम्मान करना प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है, क्योंकि उनके अनुभव और आशीर्वाद परिवार की अमूल्य धरोहर हैं।

कार्यक्रम  में  सभी ने अपने घरों में वृद्धजनों का सम्मान करने और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण रहा। अंत में ब्राह्मण भोज, भगवान शिव की आरती एवं भजन-संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सहभागिता की। भक्ति और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत इस आयोजन ने ग्रामीणों के मन में सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा जागृत की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियानों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

वीडियो के लिए कृपया नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें https://drive.google.com/drive/folders/1ECvKP8poVcbNpBGTJlrpQ5eTQNqo7Je3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments