Homeराज्यमध्य प्रदेश।रीवा: पवित्रता के रक्षा सूत्र से उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी को...

रीवा: पवित्रता के रक्षा सूत्र से उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी को बांधा आध्यात्मिक बंधन

सर्किट हाउस रीवा में ब्रह्माकुमारीज़ बहनों ने माउंट आबू से आए शिव बाबा के रक्षा सूत्र से दिया विकारों की आहुति और पवित्र जीवन अपनाने का संदेश

रीवा,मध्य प्रदेश। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सर्किट हाउस रीवा में मध्य प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी को ब्रह्माकुमारीज़ की बहनों ने पवित्र रक्षा सूत्र बांधा। राजस्थान के माउंट आबू से आया यह रक्षा सूत्र शिव बाबा की ओर से पवित्रता, आत्मिक शक्ति और श्रेष्ठ संकल्प का संदेश लेकर आया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ रीवा की संचालिका बीके लता बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्वयं को पांच विकारों—काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार—से मुक्त रखने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि जब हम विकारों की आहुति देकर पवित्रता को जीवन में धारण करते हैं, तभी सच्ची आत्मिक रक्षा संभव होती है।

ब्रह्माकुमारीज़ बहनों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को भी रक्षा सूत्र बांधते हुए पवित्रता, सद्भावना और श्रेष्ठ जीवन का संदेश दिया। रक्षा सूत्र के माध्यम से सभी को परमात्मा की स्मृति में रहकर अपने जीवन को विकारमुक्त एवं मूल्यनिष्ठ बनाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में बीके नम्रता बहन, बीके विभा बहन, बीके हेमलता, बीके उर्मिला, बीके मीनाक्षी, बीके ज्योति, बीके पूजा, बीके विजय देव, बीके सुभाष, बीके राहुल, बीके पीयूष एवं समाजसेवी अंकू भाई सहित ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

संदेश: “रक्षा सूत्र कलाई पर ही नहीं, जीवन में पवित्रता का संकल्प बांधने का पर्व है—विकारों की आहुति दें और श्रेष्ठ जीवन अपनाएं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments