चंदौसी,उत्तर प्रदेश। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीके विनीता बहन ने योग के बारे में सभी भाइयों – बहनों को बताया कि योग हमें शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाता है इस लिए योग को हमें अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना अति आवश्यक है। बीके जय किशन भाई ने सभी को शारीरिक योगा व ओम ध्वनि कराई। सभी ने इस प्रोग्राम में गहन शांति का अनुभव किया और पूरा लाभ लिया।




