हमदाबाद, गुजरात। महादेवनगर सेवाकेन्द्र के राजयोगी ब्र.कु. रामभाई ने दिनांक 12 जुलाई 2026 को सवेरे 9ः00 बजे अपना पुराना देह त्याग कर बापदादा की गोद ली है।
आप को सन 1989 में ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त हुआ और 1991 में आपने अपना जीवन ईश्वरीय सेवा में समर्पित किया और तब से आप अहमदाबाद महादेवनगर सेवाकेन्द्र पर रह कर अपनी समर्पित रूप से सेवा दे रहे थे। दिनांक 14 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे आपके पार्थिव देह का अग्नि संस्कार संपन्न हुआ। आपकी लौकिक आयु 58 वर्ष थी। ऐसी तपस्वी आत्मा को समस्त ब्राह्मण परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजली।
अहमदाबाद : महादेवनगर सेवाकेंद्र के ब्र.कु. रामभाई का देहावसान-
RELATED ARTICLES





