कुरुक्षेत्र,हरियाणा: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सरोज बहन जी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को राखी बांधकर ईश्वरीय संदेश एवं रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर ज्ञान चर्चा की। इस अवसर पर बीके संतोष बहन, बीके मधु बहन, बीके प्रियंका बहन एवं बीके निर्मल माता जी भी उपस्थित रहीं।