मुख पृष्ठसमाचारजबलपुर: विश्वेश्वरैया जी के स्मृति दिवस पर इंजिनियर्स डे मनाया गया

जबलपुर: विश्वेश्वरैया जी के स्मृति दिवस पर इंजिनियर्स डे मनाया गया

जबलपुर,मध्य प्रदेश। ज्ञान संजीवनी भवन धनवंतरी नगर में विश्वेश्वरैया जी के स्मृति दिवस पर इंजिनियर्स डे मनाया गया । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ इंजीनियर्स को आमंत्रित किया गया,जिसमे लगभग 45 इंजीनियर्स ने भाग लिया साथ ही यहां की दिव्यता  व योग के वातावरण को सभी ने अनुभव किया । सभी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के समय में भौतिक जगत के विकास एवं उन्नति में जबकि अभियंता वर्ग की अहम भूमिका है तो साथ ही साथ यदि योग को अपना लिया जाए तो अंतर जगत की उन्नति भी संभव हो जाएगी और संसार एक नए युग में प्रवेश कर सकता है। ब्रह्मा कुमारी श्वेता बहन जी ने अपने वक्तव्य में कहा की अभियंता वर्ग जो इस संसार के समस्त स्थूल साधनों के नवनिर्माण में कार्यरत हैं यदि साथ ही वे संस्कारों के नवनिर्माण की जिम्मेवारी भी निभाएंगे तो शीघ्र ही यह संसार स्वर्ग बन जाएगा जहां सब सुख शांति पूर्ण  जीवन व्यतीत करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments