कांटा टोली: चैतन्य झांकी और शोभायात्रा का आयोजन किया गया

0
159

कांटा टोली ,रांची झारखंड: ब्रह्माकुमारी संस्थान, कांटा टोली ,रांची झारखंड द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर चैतन्य झांकी और शोभायात्रा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विशेष रुप से समाजिक सेवाकर्ताओ ने झंडा दिखाकर रवाना  किया एवं कांटा टोली चौक से कांटा टोली एरिया में शोभा यात्रा का भ्रमण कराया गया। जन-जन तक परमात्मा का संदेश दिया गया ।सभी को सेवा केंद्र पर आकर राजयोग सीखने के लिए आह्वान किया गया।
सेवा केंद्र  संचालिका ब्रह्माकुमारी रौशनी ने कहा  हम सभी सदियों से दुर्गा पूजा मना  रहे हैं परंतु आज संसार में पापा चार अत्याचार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है इसका मुख्य कारण है मानव जीवन में मूल्यों की कमी दिनोंदिन मूल्यों की कमी  देखा जा रहा  है इस वजह से संसार में अति पाप वृद्धि हो रहा है।
कार्यक्रम में मंच संचालन कर्ता बीके रामदेव  ने कहा राजयोग समस्त मानव जाति के लिए अति आवश्यक है वर्तमान समय अति दुःख अशांति कष्ट बढ़ता जा रहा है।  कष्टों से निकलने के लिए राजयोग सीखकर परमात्मा शिव से जुड़ कर अपने जीवन को खुशहाल बनाएं कार्यक्रम में विशेष रुप से सेवा केंद्र के अनेक भाई बहनें मौजूद रहे।
ब्रह्माकुमारी रौशनी बहन ने चैतन्य दुर्गा मां स्वरूप धारण कर सर्व भक्तों को आशीर्वाद दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें