मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरमुंबई-मुलुंड: “डॉक्टरेट ऑफ फिलोसॉफी” से सम्मानित किया गया

मुंबई-मुलुंड: “डॉक्टरेट ऑफ फिलोसॉफी” से सम्मानित किया गया

मुंबई-मुलुंड,महाराष्ट्र: ब्रह्मा कुमारीज़,मुलुंड सबझोन के लिए बड़े गर्व की बात है की 3 समर्पित ब्रह्मा कुमारीज़ बहने, बी.के. लाजवंती बहन, बी.के. सरला बहन और बी.के. मीरा बहन को “डॉक्टरेट ऑफ फिलोसॉफी” के डिग्री से इंटरनेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूमैनिटी, हेल्थ, साइंस और पीस, कैलिफोर्निया, अमेरिका द्वारा सम्मानित किया गया है।

इस यूनिवर्सिटी के बोर्ड ने खास इन बहनों को कोरोना काल में अपने साहस और हौसले से अनेक लोगों की सेवा करने के कार्य की प्रशंसा की है। ऐसे समय पर जहां चिंता और भय का माहोल था, इन बहनों ने कई लोगों को राजयोग और गुणों की धारणा से जीवन को कैसे शसक्त बनाए यह सिखाया।

यह सम्मान का कार्यक्रम, यूनिवर्सिटी के द्वारा ३० अक्टूबर को होटल साउथ एवेन्यू, 9, 1 साउथ तुकोगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश में शाम 7 से9.30 के बीच रखा गया था। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मेंबर ऑफ़ लेजिस्लेटिव काउंसिल, महादेव जनकार ने डॉक्टरेट की डिग्री कई लोगों को अपने श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments