कुरुक्षेत्र: गीता जयंती महोत्सव पर कुरुक्षेत्र में पधारे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी

0
180

कुरुक्षेत्र,हरियाणा: गीता जयंती महोत्सव पर कुरुक्षेत्र में पधारे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने सभी धार्मिक संस्थाओं से वार्तालाप किया इस अवसर पर आदरणीय दीदी जी ने गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर की जाने वाली सेवाओं से अवगत कराया।
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्व शांति धाम के द्वारा ब्रह्मसरोवर के तट पर 25 नवम्बर से 4 दिसंबर तक श्रीमद्भगवद्गीता   सत्य बोध प्रदर्शनी लगाई गई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डीपीआरओ डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने रिबन काटकर किया और इस आध्यात्मिक प्रदर्शनी का अवलोकन बी के शिवाली बहन ने आत्मा परमात्मा का परिचय दिया और ईश्वरीय सौगात भी भेंट की इस आध्यात्मिक गीता प्रदर्शनी में मेडिटेशन रूम भी बनाया गया श्रीमद्भगवद्गीता प्रदर्शनी में आध्यात्मिक चित्र के माध्यम से सभी को गीता का वास्तविक रहस्य बताया गया इसके साथ इस प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र कुंभ करण की झांकी रही जिसके द्वारा कलियुग के अंत समय को दर्शाया गया जिसमें बताया गया कि कैसे आज का मानव अज्ञान नींद में सोया हुआ है और ब्रह्मा कुमारी बहने ज्ञान के द्वारा ज्ञान में सोए हुए मानव को जगा रही है इस आध्यात्मिक प्रदर्शनी में हर रोज कम से कम 1500 लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राजयोग की गहन अनुभूति भी की इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए पंजाब जॉन की निर्देशिका आदरणीय राजयोगिनी प्रेम दीदी जी पधारे।28 नवंबर को ब्रह्मसरोवर तट पर संध्या आरती के आयोजन पर ब्रह्माकुमारी संस्था को आरती के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया ।जिसमें कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र प्रभारी सरोज दीदी जी व अन्य भाई/बहन भी उपस्थिति रही।इस अवसर पर आदरणीय सरोज दीदी जी को   भारत भूषण भारतीय वा मदन मोहन छाबड़ा (कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सचिव) ने चित्र देकर सम्मानित किया।अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में की गई सेवाओं के लिए विशेष रूप से संत सम्मेलन का आयोजन किया गया ।इस प्रोग्राम में ब्रह्माकुमारी संस्था को भी निमंत्रण दिया गया ।इस प्रोग्राम में पंजाब के (माननीय गवर्नर बनवारी पुरोहित )जी और हरियाणा के गवर्नर (माननीय बंडारू दत्तात्रेय जी )की उपस्थिति रही इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा और सांसद नायब सिंह सैनी जी के द्वारा शॉल पहनाकर आदरणीय सरोज दीदी जी को सम्मानित किया और इस प्रोग्राम में सरोज दीदी जी ने पंजाब के गवर्नर हरियाणा के गवर्नर को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।–
कुरुक्षेत्र धर्म नगरी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व शांति धाम में गीता जयंती के महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन 3 दिसंबर को हुआ जिसका विषय” श्रेष्ठ कर्मों का आधार- श्रीमद्भगवद्गीता” इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया जिसमें मुख्य वक्ता राजयोगिनी कविता दीदी (भरतपुर प्रभारी)(Executive Member Religious Wing), मुख्य अतिथि श्री ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी,(जयराम आश्रम संस्थाओं परमाध्यक्ष Ex VC Uttrakand University) , विशिष्ट अतिथि डॉ प्रकाश मिश्रा( फाउंडर मातृभूमि सेवा मिशन ),श्री राजेंद्र राणा (क्यूरेटर श्री कृष्णा म्यूजियम ),बी के सरोज दीदी प्रभारी कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र, बी .के . शकुंतला बहन जी सेक्टर 13.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें