पंचगनी,महाराष्ट्र: सातारा जिला में स्थित पंचगनी एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहाँ दिनांक २ से ४ दिसंबर २०२२ के दौरान आय लव पंचगनी ( I LOVE PANCHAGANI ) फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसका आयोजन नगरपालिका, पुलिस, सामाजिक संस्थाए, व्यापारी मंडल तथा अनेक संस्थाओ के सहयोग से सम्पन्न हुआ। पंचगनी के मार्किट एरिया ओर टेबल लैंड पर का आयोजन हुआ।
इस फेस्टिवल में ब्रम्हा कुमारीज के पंचगनी सेवाकेंद्र ने भाग लेकर अपनी सेवाएं प्रदान की। मार्किट एरिया में एक स्टाल मिला था जिसमे देवियों की झांकी, चित्र प्रदर्शनी, मूल्य निष्ठ खेल, शुभ कामनाओ का बड़ा दिल रखा गया था। इस स्टाल का उद्घाटन पंचगनी के पूर्व नगराध्यक्षा श्रीमती लक्मी करड़कर जी तथा अन्य गणमान्य लोग द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। श्रीमती लक्मी जी ने अपने वक्तव्य में ब्रह्मा कुमारीज की सेवाओं की बहुत सराहना की तथा सबको मैडिटेशन सीखने की प्रेरणा दी। वे स्वयं कुछ वर्षों से ब्रह्मा कुमारीज संस्था के संपर्क है तथा अनेक कार्यक्रमों में भाग लेते रहते है।
पंचगनी टेबल लैंड पर विशाल मंडप का निर्माण कर उसमे राजयोग चित्र प्रदर्शनी, मैडिटेशन कमरा बनाया गया था साथ में मूल्य निष्ठ खेलो का भी आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में मैडिटेशन कमरे का उद्घाटन पंचगनी नगर के Chief Officer आदरणीय भ्राता गिरीश दाबाकेकर जी और उनकी धर्म पत्नी के द्वारा हुआ। दोनों ही बहुत स्नेही और सहयोगी आत्माएं है। अनेक स्कूलों के विद्यार्थीयो ने इस कार्यक्रम का खेलो का आनंद लिया।
बी के तपस्विनी, बी के सविता, बी के नम्रता, बी के सुषमा, बी के मीता, बी के तेजश्री, बी के अल्पा तथा अन्य सेवाधारी भाई बहनों ने बड़े उत्साह से इस सेवाकार्य में भाग लिया और अनेक आत्माओ को ईश्वरीय सन्देश दिया।
ब्रह्मा कुमारीज का स्टाल सबसे अलग थे क्योंकि बाकि सब स्टाल में चीज वस्तुओं तथा खान पैन की चीजे बेचा जा रहा था लेकिन यहाँ ज्ञान गुण और शक्तियों को बाटा जा रहा था। इस सेवा का हजारों पर्यटकों एवं नागरिको ने लाभ लिया.




















