सोनीपत: रिट्रीट सेंटर के 9 वें वार्षिक दिवस तथा गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
115

सोनीपत,हरियाणा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सोनीपत रिट्रीट सेंटर के 9 वें वार्षिक दिवस तथा  गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य  में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में योग-तपस्या भठ्ठी  करने आये भाई बहने भी शामिल हुए | कार्यक्रम में पधारी पंजाब जोन के वरिष्ठ बहनों (करनाल सेक्टर -7 सेवाकेंद्र से  प्रेम बहन, करनाल सेक्टर -9  सेवाकेंद्र से निर्मल बहन ,कपूरथला  सेवाकेंद्र से  लक्ष्मी बहन, जालंधर सेवाकेंद्र से संधीरा  बहन ,सोनीपत  सेक्टर-15 के सेवाकेंद्र संचालिका प्रमोद बहन, चंडीगढ़ से अनीता बहन,शाहबाद से नीति बहन,चरखी दादरी से प्रेम बहन, एवं लुधियाना से बहनों ) ने सोनीपत रिट्रीट सेंटर द्वारा हो रही विशाल सेवाओं का वर्णन करते हुए सराहना की |
 जींद से पधारी विजय दीदी ने कहा की योग तपस्या भट्टी के पश्चात हो रहे इस कार्यक्रम से सब अपने परिवर्तन का शुभ संकल्प लेकर जाएं |

सोनीपत रिट्रीट सेंटर के निर्देशिका लक्ष्मी बहन ने गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष में गीता के रहस्य स्पष्ट  किये | उन्होंने कहा की भगवान् ने सभी शास्त्रों का सार गीता के अंदर दिया हुआ है | गीता में दर्शाये गए सबसे मुख्या पात्र “अर्जुन” की भूमिका सम्पूर्ण मानवता की है | गीता केवल एक धार्मिक ग्रन्थ न होकर हर वर्ग की सभी समस्याओं का समाधान देने वाली पुस्तक है |

कार्यक्रम में गीता के ऊपर एक डायलाग भी हुआ जिसमें  कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी |  
बच्चो ने भी नृत्य के माध्यम से सबके मन को लुभाया |
तत्पश्चात दीप  प्रज्वलन किया गया और वार्षिक उत्सव  का केक भी काटा गया |
पंजाब जोन के विभिन्न सेवाकेन्द्रों के अनेक भाई बहनें इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे   |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें