मुंबई – घाटकोपर: 64 वा वार्षिकोत्सव और राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी के 80 वर्ष पूर्ण होने और ईश्वरीय सेवाओं के 65 वर्ष के निमित्त सन्मान समारोह का आयोजन

0
244

मुंबई, घाटकोपर,महाराष्ट्र: ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन : 64वा वार्षिकोत्सव और आ. राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी के 80 वर्ष पूर्ण होने और ईश्वरीय सेवाओं के 65 वर्ष के निमित्त सन्मान समारोह का आयोजन .

ब्रह्माकुमारीज, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन का 64वा वार्षिकोत्सव मुंबई घाटकोपर स्थित जवेरबेन पोपटलाल सभागृह में आयोजित किया गया | 

यह वर्षगाँठ ब्रह्माकुमारीज घाटकोपर सबज़ोन के 64 गौरवशाली वर्षों का सबूत है, जो राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी के कुशल नेतृतव और ममतामय पलना में,  राजयोग शिक्षा और मैडिटेशन के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक सशक्तिकरण लाने के निमित्त बना | 

गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारीज – घाटकोपर सेवाकेंद्र, ब्रह्माकुमारीज के इतिहास का पहला सेवाकेंद्र रहा जिसका उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के हस्तों हुआ | 

वार्षिकोत्सव समारोह का मुख्य आकर्षण था, घाटकोपर सबज़ोन की निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी के 80 अद्भुत वर्ष और ईश्वरीय सेवा के 65 वर्ष पूर्ण करने का उत्सव मनाना !!

कार्यक्रम के मुख्य अंश  – 

  • ब्रह्माकुमारीज योग भवन से कार्यक्रम स्थल –  जवेरबेन पोपटलाल सभागृह तक एक भव्य दिव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमे बैंड – बाजा, बच्चों द्वारा लेज़िम डांस, कलश वाली माताएं, मोटर बाइक पर साफा पहने भाई – बहने, और घाटकोपर सबज़ोन बी के परिवार के कई भाई बहने उमंग उत्साह से शामिल हुए | आ. दीदी जी भी इस रैली में सम्मिलित हुई और उनका कई स्थानों पर व्यापारियों, संबंध-संपर्क के परिवारों (जिन्होंने दीदी माँ से स्नेह भरी पालना ली है )  द्वारा स्वागत और सन्मान हुआ | 
  • वार्षिकोत्सव राजयोगिनी बी के शकू दीदी जी (अतिरिक्त निर्देशिका ब्रह्माकुमारीज घाटकोपर सबज़ोन), राजयोगी बी के निकुंज जी (लोकप्रिय लेखक और  ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक), डॉ. निरंजन हीरानंदानी जी (Educationalist और रियल एस्टेट टाइकून), भारतीय जनता पार्टी के महासचिव श्री. प्रवीन छेड़ा जी, भदंत महाथेरो डॉ. राहुल बोधि जी, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. संजय बोरुडे जी जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से शोभायमान हुआ | 
  • राजयोगिनी शकू दीदी जी ने सभी का स्वागत किया | राजयोगी निकुंज जी ने अपने प्रेरणापद भाषण में भारत कि राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के हालही में माउंट आबू मुख्यालय में दिए भाषण का जिक्र किया कि किस प्रकार उन्हें देश का कारोबार चलाने में ईश्वरीय प्रेरणाएं समय प्रति समय प्राप्त होती ही रहती है | साथ ही उन्होंने घाटकोपर सेवाकेंद्र के महत्व बताया और घाटकोपर सेवाकेंद्र से जुड़े भाई बहनों को रेग्युलर सेवाकेंद्र के कनेक्शन में रहने की प्रेरणाएं दी | 
  • डॉ. निरंजन हीरानंदानी जी ने ब्रह्माकुमारीयों के कार्य को सराहा | मनुष्य एक होशियार प्राणी है और कर्म करने के परिणाम को जानते हुए कर्म करता है, मगर ब्रह्माकुमारीज़ में आकर सही और गलत कर्मों का निर्णय करने कि शक्ति उनको प्राप्त हुई यह उन्होंने अपने अनुभव में सुनाया | 
  • डॉ. राहुल बोधि जी ने ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन को वार्षिकोत्सव कि बधाईयाँ दी और सभी के कल्याण अर्थ बोला जाने वाला “महा मंगल सूत” सभी को सुनाया 
  • प्रवीन भाई छेड़ा ने भी आ. दीदी जी और घत्कोपत्र सेवाकेंद्र के भाई बहनों को शुभकामनाएं दी और सेवा केंद्र के विस्तार के लिए प्रार्थना की
  • राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी ने ईश्वर का शुक्रिया मानते हुए उनके संबंध संपर्क में आने वालों को उन्हें प्यार, आदर और साथ देने के लिए दिल से धन्यवाद किया और सभी के सहयोग और प्यार को 65 वर्षों के सेवाओं का श्रेय दिया | 
  • घाटकोपर और मुंबई के लगभग 50 गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आ. दीदी जी का उनके 80 वर्ष पूर्ण होने पर और नि:स्वार्थ मानव सेवा के 65 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान किया गया| राजयोगी निकुंज जी का भी उनके लेखनी द्वारा सशक्त समाज बनाने में निमित्त होने पर सम्मान किया गया | 
  • इस कार्यक्रम में नालंदा नृत्य कला केंद्र के ग्रुप द्वारा एक मनभावक नृत्य पेश किया गया| डॉ. उमा रेले (नालंदा नृत्य कला महाविद्यालय) और डॉ. वैदेही रेले के मार्गदर्शन में यह अद्भुत प्रस्तुति दी गयी | 

वार्षिकोत्सव से पूर्व, ब्रह्माकुमारीज, मुंबई घाटकोपर सबज़ोन कि तरफ से कर्जत (मुंबई से थोड़ी दूरी पर) के वांगणी गाँव के 200 जितने नेत्रहीन और दिव्यांग जनों के परिवारों को अनाज, गुड, तेल आदि सामग्री दी गयी | वांगणी के गाँव वालों ने ब्रह्माकुमारीज़ के सामाजिक सेवा के कार्य की प्रशंसा की, संस्था को शुभकामनाएं दी और आ. नलिनी दीदी जी के लंबी आयु के लिए दुआएं दी | 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें