मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरधारचूला : नैतिक मूल्य कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मबल...

धारचूला : नैतिक मूल्य कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मबल प्रदान करता -भगवान भाई

धारचूला  (उत्तराखंड ): नैतिक शिक्षा किसी भी व्यक्ति के विकास में उतना ही आवश्यक है जितना कि स्कूली शिक्षा। नैतिक शिक्षा से ही हम अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते है जो आगे चलकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविवेक व आत्मबल प्रदान करता |उक्त उदगार माउंट आबू के बी के भगवान भाई ने कहे वे गायत्री इंटर कालेज  में   नैतिक मूल्यों का जीवन में महत्व  विषय पर बोल रहे थे |

उन्होंने कहा कि जब तक हमारे व्यवहारिक जीवन में परोपकार,सेवाभाव,त्याग,उदारता,पवित्रता,सहनशीलता,नम्रता,धैर्यता,सत्यता,ईमानदारी, आदि सद्गुण नहीं आते। तब तक हमारी शिक्षा अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि समाज अमूर्त होता हैं और प्रेम,सद्भावना,भातृत्व,नैतिकता एवं मानवीय सद्गुणों से सचालित होता हैं।

•        प्रिन्सिपल-शंकर जोशी जी ने  भी अपना उद्बोधन दिया और कहा की   भौतिक शिक्षा की बजाय इंसान को नैतिक शिक्षा की आवश्यकता हैं। उन्होंने समाज में मूल्यों की कमी हर समस्या का मूल कारण हैं।

•        बी के कांताधामी बहनजी जी ने भी अपना उद्बोधन देते हुए कहा की नैतिक शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं में सशक्तिकरण आ सकता है। उन्होंने आगे बताया कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकार में हैं। नैतिक मूल्यों की कमी के कारण अज्ञानता, सामाजिक, कुरीतियां व्यसन, नशा, व्यभिचार आदि के कारण समाज पतन की ओर जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments