भौरा कलां:ब्रह्माकुमारीज़ का महिला प्रभाग एवं ORC द्वारा, इस वर्ष 9 फरवरी, 2023 को अखिल भारतीय अभियान “पारिवारिक सशक्तिकरण” का शुभारम्भ ओम शांति रिट्रीट सेंटर से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के करकमलों द्वारा किया गया है

0
143

भौरा कलां, हरियाणा। ब्रह्माकुमारीज़ का महिला प्रभाग एवं ORC द्वारा, इस वर्ष 9 फरवरी, 2023 को अखिल भारतीय अभियान “पारिवारिक सशक्तिकरण” का शुभारम्भ ओम शांति रिट्रीट सेंटर से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के करकमलों द्वारा किया गया है | इस अभियान के अंतर्गत पूरा वर्ष देश भर में विभिन्न स्थानों जैसेकि सरकारी महिला विभाग, गैर सरकारी महिला संस्थान या संगठन, रोटरी इनर व्हील, लायन्स क्लब एवं महिला कालेज आदि में कार्यक्रम कर सकते है | हम सेवाकेन्द्रों पर स्वतंत्र रूप से या इन संगठनों के साथ मिलकर परिवारों के लिए कार्यक्रम आयोजित कर सेवा अवश्य करें |

इससे सम्बन्धित folder भी संलग्न है जिसे आप सेवाओं में प्रयोग कर सकते है | जो भी कार्यक्रम आप करें उससे सम्बन्धित महत्वपूर्ण फोटो एवं समाचार आप  डॉ. सविता बहन, शांतिवन (Email – womenwing@bkivv.orgsavitabehn@gmail.com ) को अवश्य भेजें  ताकि उसे महिला प्रभाग की रिपोर्ट में शामिल किया जा सके ।

अभियान के उद्देश्य

1.   पारिवारिक सुख शांति के लिए मूल्यों का प्रशिक्षण

2.  बच्चों की समस्यायें एवं समाधान

3.  महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जागरूकता

4.   परिवारों में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को समाप्त करना  

5.  परिवार में नैतिक मूल्यों एवं आन्तरिक शक्तियों के विकास के लिए आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग अभियास

अभियान की रूपरेखा

1.    स्कूल, कॉलेज, महिला संगठनों, माहिला क्लबों,सभाओं, सोसायटी, किटी पार्टीज, कॉरपोरेट्‌स, आंगनवाड़ी आदि में कार्यक्रम

2.    ग्रामीण और शहरी भारत में प्रदर्शनियां

3.    सेमिनार और सम्मेलन

4.    सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम जैसे महिला स्वास्थ्य, शिक्षा, नैतिकता, सुरक्षा जागरूकता

5.    महिलाओं के विभिन्न आयु समूहों के लिए व्यक्तित्व संवर्धन प्रतियोगिता

6.    महिलाओं के लिए राजयोग मेडिटेशन शिविरधन्यवाद ईश्वरीय सेवा मेंब्र. कु. चक्रधारी बहन, अध्यक्षा,  महिला प्रभाग  ब्र.कु. शारदा बहन, राष्ट्रीय संयोजिका, महिला प्रभाग ब्र.कु. डॉ. सविता बहन, राष्ट्रीय संयोजिका, महिला प्रभाग.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें