महमूदाबाद :शिवरात्रि का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
140

समाज में श्रेष्ठ कार्य कर रही है ब्रह्मा कुमारी संस्था – SDM मिथेलश त्रिपाठी राजयोग मैडिटेशन से चेतना को बल मिलता है – GM श्रीराम मौर्य 

महमूदाबाद,उत्तर प्रदेश: ब्रह्माकुमारीज महमूदाबाद सेण्टर द्वारा दिव्य प्रकाश भवन के प्रांगण में शिवरात्रि का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस अवसर पर क्षेत्र के उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट और चीनी मिल के जनरल मैनेजर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।  उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट जी ने कहा की ब्रह्मा कुमारी संस्था द्वारा समाज में एक सकारात्मक विचार धारा लायी जा रही है जो बहुत ही श्रेष्ठ कार्य है।   और आज के परिपेक्ष में हर मनुष्य को सकारात्मक विचारो की बहुत ही आवश्यकता है। चीनी मिल के जनरल मैनेजर जी ने सबको सबोधित करते कहा की वह संस्था से मन  से जुड़े हुए  है और संस्था के हर कार्यक्रम को टीवी के माध्यम से सुनते है और संकल्प शक्ति का अभ्यास भी करते है।  उन्होंने बताया की कैसे राजयोग के अभ्यास से उन्हें अपने कार्य में बल मिलता है और हर रोज एक नई ऊर्जा का अनुभव भी होता है।  बी के सुमन दीदी ने सभी को शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया और बी के नंदिनी दीदी ने सभी के धन्यवाद किया।  
कार्यक्रम का कुशल संचालन बी के आशा बहन  ने किया। साथ में उन्होंने सभी उपस्थितों को राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति भी कराई |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें