पठानकोट : शिवबाबा का 87वां बर्थडे मनाया गया

0
165

पठानकोट,पंजाब :- सेवाकेंद्र द्वारा ढांगू रोड, विष्णुनगर लमीनी और सुजानपुर में भव्य रूप से शिवबाबा का 87वां बर्थडे मनाया गया | तीनों जगहों पर शहर की गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की और शिवबाबा के वरदान प्राप्त किए |विधायक नरेश पुरी,  ठाकुर मनोहर सिंह  (नगर सुधार टृस्ट के अधयक्ष) , रेखा शर्मा( जिला अधयक्ष महिला प्रभाग) , नरेंद्र सिंह (जिला आफिस ईंचार्ज) , संजीव कपूर ( जिला अधयक्ष स्वास्थ्य विभाग) , तिलक राज, सुदर्शनपाल (सिनियर लीडर) , शिरोम शर्मा (युवा नेता), डाएरेक्टर अमनदीप हस्पताल, शिवानी बाली (प्रिंसिपल, ऐपीएस मामून कैंट), कर्नल सौरभ बाली आदि मौजूद रहे |
कुमारी हर्षिता ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीता| गुलदस्ते, हार ,बेज, तिलक द्वारा ब्रह्मकुमारी बहनों ने अतिथिगण का स्वागत किया | केंद्र प्रभारी बीके सत्या ने कहा कि जब संसार में अज्ञान अंधकार आ जाता है और इंसान धर्म भ्रष्ट, कर्म भ्रष्ट हो जाता है, तभी गाया जाता है ज्ञान सूर्य प्रगटा अज्ञान अंधेर विनाश | इसी अवतरण की याद में हर वर्ष शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है | बीके गीता नें सभी को राजयोग द्वारा शांति का अनुभव कराया | बीके ओमप्रकाश ने गीत द्वारा सबका मनोरंजन किया| कैंडल लाइटिंग एवं शिवबाबा का ध्वज लहराया गया|
ठाकुर मनोहर सिंह एवं केंद्रीय प्रभारी बीके सत्या ने कन्याओं के सिर पर कलश रख शिव संदेश यात्रा का शुभारंभ किया| बीके सत्या ने अंत में सभी अतिथिगण को सम्मानित किया और ईश्वरीय सौगात दी | सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया | लगभग 300  ब्रह्मावत्सों ने कार्यक्रम में भाग लिया |

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें