मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरनरसिंहपुर: महाशिवरात्री पर बाबा विश्वनाथ की विशाल शोभायात्रा

नरसिंहपुर: महाशिवरात्री पर बाबा विश्वनाथ की विशाल शोभायात्रा

ब्रह्माकुमारीज द्वारा निकाली गई विश्व परिवर्तन का संदेश देने के लिए बाबा विश्वनाथ की विशाल शोभायात्रा 


नरसिंहपुर म प्र: परमपिता परमात्मा शिव के विश्व कल्याणकारी विश्व परिवर्तन यज्ञ का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परमात्मा शिव के भारत भूमि पर अवतरण दिवस के 87 वी त्रिमूर्ति शिवजयंती महाशिवरात्रि के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जो निरंतर 87 वर्षों से परमात्मा के कल्याणकारी विश्व परिवर्तन के कार्य में निरंतर कार्यरत है के क्षेत्रीय ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र दिव्य संस्कार भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नरसिंहपुर के तत्वाधान में नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बाइक सवार ,पैदल शिव परमात्मा के रथ के साथ घोड़ा बग्गी पर लक्ष्मी नारायण की झांकी और उनके पीछे सभी धर्मों के धर्मगुरु की मनमोहक झांकी भी रैली में सम्मिलित हुई रैली में घोड़े पर सवार के साथ परमात्मा का परिचय देते हुए भक्ति गीत रैली को मनमोहक बना रहे थे रैली की शुरुआत ब्रह्मा कुमारीज की जिला संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी औरनगर के गौरव नरसिंह मंदिर के पुजारी भ्राता पंडित प्रमोद कुमार की सोनकिया द्वारा झंडी दिखाकर की गई, नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई रैली का जगह जगह पर स्वागत पूजन किया गया लोगों द्वारा अनेक जगह पर फल और पानी की व्यवस्था भी की गई ।अनेक श्रद्धालुओं दर्शन पूजन का लाभ लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments