मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरआगरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ “खुशहाल महिला, खुशहाल...

आगरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ “खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार” भव्य शोभयात्रा का आयोजन

आगरा,उत्तर प्रदेश: ब्रह्मकुमारीज आर्ट गैलरी म्यूज़ियम द्वाराअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ  “खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार” भव्य शोभयात्रा का आयोजन जिसमें पहुंचे आगरा के विधायक श्री कालीचरण सुमन, कई महिला संगठन, तथा समाजसेवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
1. झांकी में नारी की कई स्वरूपों की झांकी लगाई गई। शिव की शक्ति ये नारिया आज विश्व स्तर पर किसी से कम नहीं।2. विधायक श्री कालीचरण सुमन जी ने शोभयात्रा की बहुत महिमा की और खुद भी पूरी रैली में शामिल रहे, उन्होंने कहा ब्रह्माकुमारीज विश्व प्रख्यात संस्था है, और विशेष महिला द्वारा संचालित है।खुशहाल महिला, खुशहाल परिवार तभी हो सकता है,जब नारी की अहमियत प्रत्येक वर्ग के लोग समझे। 3. म्यूज़ियम प्रभारी बी. के मधु बहन ने कहा, मां बच्चो की प्रथम शिक्षिका होती है, जो बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीज डालती है, जिससे देश का युवा एक आदर्श नागरिक बने। 4. बी. के माला बहन ने कहा नारी परिवार को अपनी पूरा जीवन दे देती है। समाज को और भी जागरूक होना पड़ेगा की महिलाओं पर कोई अत्याचार न हो। महिला खुश है तो, परिवार भी खुश और खुशहाल रहेगा 5. शोभ यात्रा में होली उत्सव की रैली भी निकाली गई।6. कई समाजसेवियों और महिला संगठन ने ब्रह्माकुमारीज के राजयोग मेडिटेशन की हार्दिक इच्छा जताई।7. शोभयात्रा में शामिल रहे पूर्व प्रधान विजेंद्र भाई जी, बी.के मधु बहन, बी.के माला बहन,बी.के संगीता बहन, सावित्री बहन,  बी.के रेखा बहन, बी.के गीता बहन, बी. के रचना बहन, बी.के साधना बहन, बी.के महावीर सिंह भाई, बी.के  डॉक्टर विजय भाई, आदि उपस्थित रहे।



RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments