मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरमुंबई, घाटकोपर : ब्रह्माकुमरीज द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की सेवाओं...

मुंबई, घाटकोपर : ब्रह्माकुमरीज द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान की सेवाओं का शुभारंभ

मुंबई, घाटकोपर,महाराष्ट्र: भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा ब्रह्माकुमारीज के साथ “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए जिसके तहत भारत के सभी राज्यों में इस अभियान को लॉन्च किया गया | 
ब्रह्माकुमरीज योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन द्वारा भी घाटकोपर रेल्वे स्टेशन पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें अलग – अलग प्रकार के व्यसन / नशे की जानकारी दी गयी, उनसे होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया, राजयोग ध्यान का परिचय कराया गया, कि किस प्रकार से राजयोग के अभ्यास द्वारा किसी भी प्रकार के तनाव, नशे से छुटकारा पाया जा सकता है और एक खुशहाल जीवन व्यतीत किया जा सकता है | 
व्यसनों के दुष्परिणामों प्रति जागरूकता, आध्यात्मिक सशक्तिकरण और परामर्श देना यही इस प्रदर्शनी का उद्देश्य रहा | 
प्रदर्शनी का उद्घाटन राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी (अतिरिक्त निर्देशिका – ब्रह्माकुमारीज, मुंबई घाटकोपर सबज़ोन) के द्वारा किया गया | साथ में घाटकोपर रेल्वे स्टेशन के स्टेशन मास्टर और रेल्वे पुलिस फाॅर्स (RPF) के मुख्य अधिकारी उपस्थित थे | 

प्रदर्शनी के साथ ही एक “नशा मुक्ति प्रतिज्ञा और हस्ताक्षर अभियान” रखा था जिसमें  नशे से मुक्ति पाने की पहल के लिए प्रतिज्ञा दिलाई गयी और हस्ताक्षर लिए गए | 
2 दिनों तक घाटकोपर रेल्वे स्टेशन के व्यस्त इलाके में शाम के समय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, और 500 से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का लाभ लिया, 100 से अधिक लोगों ने राजयोग प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अपना नाम दर्ज किया | 
इस प्रकार से नशा मुक्त भारत अभियान की सेवाओं का शुभारंभ मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन में हुआ | इस अभियान के तहत आगे भी अन्य रेल्वे स्थानकों पर, महानगर पालिका के कर्मचारियों के लिए, पुलिस, म्युनिसिपल स्कूल आदि स्थानों पर जहाँ कई लोग अलग – अलग प्रकार के व्यसनों के अधीन है उनके लिए ऐसे जागरूकता और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के लिए आयोजन किये जायेंगे | 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments