मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरबिलासपुर: ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी का आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा सम्मान

बिलासपुर: ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी का आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार द्वारा सम्मान

बिलासपुर,छत्तीसगढ़: आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर 13 मई को बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर की मुख्य शाखा की संचालिका बीके स्वाति दीदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  बिलासपुर विधायक भ्राता शैलेश पांडेय जी, बेलतरा विधायक भ्राता रजनीश सिंह जी, विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष भ्राता धरमलाल कौशिक जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री  भ्राता अमर अग्रवाल जी, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय,  डॉ विनोद तिवारी तथा शहर के सभी गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वाति दीदी को उनकी सेवाओँ के प्रति सम्मान प्रगट करते हुवे शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments