बिजावर,मध्य प्रदेश। विश्व पर्यावरण के 51वें दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिजावर द्वारा सुबह की शुरुआत बीके भाई बहनों के साथ वृक्षारोपण करके की गई।
इस वर्ष की थीम प्लास्टिक पोलूशन जो पर्यावरण की क्षति के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। आज प्लास्टिक का उपयोग पहाड़ की चोटी से लेकर समुद्र धरती तक फैल चुका है जो मानव से लेकर जीव-जंतुओं, पशु ,पक्षियों सभी के लिए हानिकारक है इसीलिए प्लास्टिक की अपेक्षा जूट से बने चीजों का उपयोग अधिक से अधिक करें। हमें इसके लिए जागरूकता और शिक्षा को फैलाना जरूरी है। उक्त उद्बोधन से बीके प्रीति बहन ने प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग पर सभी को प्रेरित किया। इसी के साथ में बीके शिल्पा बहन ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिज्ञा करवाई व नारे भी लगवाए।
इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिजावर कार्यालय में एसडीओपी भ्राता रघु केसरी जी के साथ ब्रम्हाकुमारी बहनों ने छायादार वृक्षों को लगाया साथ ही पुलिस थाना बिजावर में टीआई साहब भ्राता रामप्रसाद उपाध्याय जी के साथ भी फलदार व छायादार वृक्ष लगाए एवं बिजावर सब जेल में समस्त स्टाफ के साथ फलदार वृक्ष ब्रम्हाकुमारी बहनों ने लगाए।
बिजावर: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ कार्यक्रम का सफल आयोजन
RELATED ARTICLES











