मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरछतरपुर: ब्रह्माकुमारीज के द्वारा शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में आयोजित y20...

छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज के द्वारा शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में आयोजित y20 कार्यक्रम

छतरपुर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छतरपुर किशोर सागर द्वारा सागर रोड स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में ब्रह्माकुमारीज एवं युवा एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से स्वास्थ्य तंदुरुस्ती एवं खेल : युवाओं के लिए एजेंडा y20 विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के पहले सरस्वती पूजन किया गया सभी युवाओं ने मिलकर सरस्वती वंदना की और बुंदेली लोकगीत सुनाया।
इस अवसर पर छात्रावास के सभी छात्रों सहित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग असिस्टेंट डायरेक्टर रामकुमार त्रिवेदी छात्रावास अधीक्षक ज्ञान शंकर मिश्रा,मुख्य वक्ता के रूप में बीके कल्पना  बीके मोहिनी बहन ,बीके फूला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को अनेक प्रकार की ज्ञानवर्धक एक्टिविटीज एवं नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई तत्पश्चात सभी को ईश्वरीय प्रसाद एवं ईश्वरीय साहित्य भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments