मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरइंदौर : ब्रह्माकुमारीज गंगोत्री विहार द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया

इंदौर : ब्रह्माकुमारीज गंगोत्री विहार द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया

इंदौर,मध्य प्रदेश। ब्रह्मा कुमारीज गंगोत्री विहार इंदौर द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण दिवस एवं जल जन अभियान के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज़ ,गंगोत्री विहार, पंचकुइयां रोड इंदौर  सेवा केंद्र द्वारा सिरपुर तालाब पक्षी अभ्यारण्य  में  वृक्षारोपण एवं प्रकृति के पांच तत्वों को राजयोग मेडिटेशन द्वारा शुद्ध वाइब्रेशन का  सकाश देने हेतु  आओ करें प्रकृति से बात कार्यक्रम आयोजित किया गया।
        कार्यक्रम में आए  अतिथि सहायक आबकारी अधिकारी टी.आर. गंधारे जी, पार्षद महेश चौधरी जी, वार्ड संयोजक महेश नामदेव जी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ललिता दीदी एवं प्रतिमा दीदी एवं संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन की विधि से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों ने एवं भाई बहनों ने वृक्षारोपण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments