मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरझोझूकलां : पर्यावरण और योग जागरुकता रैली का आयोजित किया गया

झोझूकलां : पर्यावरण और योग जागरुकता रैली का आयोजित किया गया

झोझूकलां (हरियाणा):पर्यावरण अब समस्या नहीं आपदा बन चुकी है। ब्रह्माकुमारीज  झोझूकलां एवं विश्व युवक केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित पर्यावरण और योग जागरुकता रैली में हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉक्टर हरीश चंद्र ने यह विचार व्यक्त किए। ग्रामीण विकास मण्डल व ब्रह्माकुमारीज की पहल पर हरियाणा योग आयोग,ब्रह्मकुमारीज झोझू, विश्वकर्मा जनजागृति शिक्षा समिति द्वारा झोझू कलां में रैली का शुभारंभ करते हुए डॉक्टर हरीश ने कहा पर्यावरण दिवस अब मनाने का नहीं हर पल अभ्यास का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा योग आयोग गत चार वर्षो से मानव स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश में योग जागरुकता अभियान का संचालन कर रहा है। सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शुद्ध हवा, पानी और भोजन पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज कादमा और झोझू कलां क्षेत्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा कि दुनियां के सम्मुख उपस्थित पर्यावरण संकट की ओर आम आदमी का ध्यान आकृष्ट करने के लिए ग्रामीण विकास मण्डल ने अनेक संस्थाओं को एक मंच प्रदान कर सराहनीय पहल की है। प्रकृति ने मनुष्य की हर आवश्यकता का प्रबन्ध किया है लेकिन इन्सान का लालच स्वयं अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राजयोग और कर्मयोग के माध्यम से मानव जाति का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। जनसेवा सहायक फाउंडेशन के संस्थापक महादेव बलाली ने कहा अब रस्म पूरी करने का नहीं कसम पूरी करने का वक्त है।आज झोझू कलां के बाजार में रैली में महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति से सबको समस्या की गम्भीरता का एहसास हुआ।  ” अभी नहीं तो कभी नहीं”  धरती माता करे पुकार, पर्यावरण में करो सुधार ” के नारों के उदघोष में स्वयं सहायता समूह, ब्रह्माकुमारीज भाई बहन, विश्वकर्मा समिति के कार्यकर्ता और युवा वर्ग का उत्साह देखते ही बनता था। पर्यावरण और योग जागरुकता रैली में झोझू कलां ब्लॉक समिति सदस्य मोनिका जावा , प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार, महादेव बलाली, रवि जांगड़ा, बिशन आर्य, नथु राम ,महिला प्रेरक सविता, कविता, मित्रसेन आर्य आदमपुर, सुरेंद्र आर्य चंदैनी, चंद्रभान दीपक सूबेदार रोहतास सांगवान प्रदीप कविता जितेंद्र सुमन योगेश बलवान इत्यादि सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पर्यावरण एवं योग चेतना रैली के उद्घाटन के अवसर पर हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ हरीश चंद्र संबोधित करते हुए साथ में जन सेवा सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक भ्राता महादेव बलाली, कविता बीडीसी, रवि जांगड़ा, महिला प्रेरक सविता सोनी व ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन तथा अन्य।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments