पटना: खेल एजेंडा फॉर यूथ इस थीम के तहत Y20 कार्यक्रम श्रृंखला आयोजित

0
179

Y20 कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत   स्वास्थ्य,कुशलता एवं खेल:युवाओं के लिए एजेंडा वॉक फॉर पीस
पटना,बिहार: ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग ने केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के साथ मिलकर पूरे भारत में स्वास्थ्य,भलाई और खेल एजेंडा फॉर यूथ इस थीम के तहत Y20 कार्यक्रम श्रृंखला आयोजित की है। जिसमें एक साथ पूरे भारत भर में *युवा शांति पदयात्राका आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक दिनांक 11/06/2023,दिन-रविवार को आयोजित किया गया।ब्रह्माकुमारीज पटना सब जोन मुख्यालय कंकरबाग द्वारा *युवा शांति पदयात्राको नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नेता प्रतिपक्ष ने यात्रा को शुमकामना देते हुए कहा कि-ये यात्रा भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगा,युवा जब जग जायेगा,तब स्वर्ग धरा पर आयेगा।
यह यात्रा गाँधी मैदान से होते हुए कारगिल चौक,बाकरगंज,नाला रोड,दिनकर गोलम्बर,राजेन्द्रनगर,गायत्री मंदिर,पाटलिपुत्रा खेल परिसर होते हुए स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र पहुँची।जहाँ सभी पदयात्री को नाश्ता एवं लस्सी दिया गया।
सेवाकेन्द्र संचालिका बीके संगीता बहन ने युवा शांति पदयात्रा का लक्ष्य और उद्देश्य बताते साकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया।
सभी युवा पदयात्री को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में 200 युवा सहित कुल 300 लोगों ने हिस्सा लिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें