अम्बिकापुरः कैबीनेट एवं स्वास्थ्य मंत्री छ.ग. शासन एवं सरगुजा के महाराज माननीय टी.एस. सिंगदेव जी ने अनुभव साझा किया

0
135

अम्बिकापुर,छ.ग.: कैबीनेट एवं स्वास्थ्य मंत्री छ.ग. शासन एवं सरगुजा के महाराज माननीय टी.एस. सिंगदेव जी का विदेश यात्रा करने के पश्चात् ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेन्द्र नव विश्व भवन चोपड़ापारा, अम्बिकापुर में आगमन हुआ।
कैबीनेट एवं स्वास्थ्य मंत्री छ.ग. शासन एवं सरगुजा के महाराज माननीय टी.एस. सिंगदेव जी आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैण्ड देश का अनुभव साझा करते हुये कहा कि मुझे नई जगहों को देखने, जानने एवं समझने की रूची रहती है। बहुत लम्बे समय के बाद आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैण्ड देश में जाने का मौका मिला। ये दोनों देश कॉमन वेल्थ से जुडे़ हुये है और ब्रिटिश साम्राज्य के मान्यता को महत्व देते हुये आज भी बने हुये है, तथा भारत देश भी कॉमन वेल्थ से जरूर जुड़ा हुआ है लेकिन ब्रिटिश साम्राज्य के प्रभुत्व को अपना हिस्सा नहीं मानती है।
आगे माननीय स्वास्थ्य मंत्री छ.ग. शासन ने भारत और विदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था में अन्तर बताते हुये कहा कि डब्ल्यू. एच. ओ. ने करीब 1950 के दशक में एक निर्णय लिया था कि दुनिया के सारे देशों में स्वास्थ्य की व्यवस्था पब्लिक के मनी से, टैक्स के पैसों से समस्त नागरिकों को निःशुल्क इलाज सरकार के द्वारा देश एवं प्रांत मेें उपलब्ध करायेगी। वर्तमान में इस लक्ष्य को हासिल करने का समय काल बढ़ाना पड़ा है और यूनाइटेड़ नेशन ने सभी देशों में इस संकल्प को पारित किया कि 2030 तक इस लक्ष्य को हासिल किया जाये ऐसी परिकल्पना है। दुनिया में कुछ देश है, जहाँ ये नियम लागू हुआ है, उनमें आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैण्ड देष भी शामिल है। जहाँ पर वहाँ के नागरिकों का सम्पूर्ण इलाज वहाँ के शासन द्वारा निःशुल्क किया जाता हैं। तथा वहाँ के डॉक्टरों के इलाज की गुणवत्ता में भारत के डॉक्टरों के गुणवत्ता में कोई कमी नहीं हैं किन्तु डिजिटल संसाधनों एवं उपकरणों के उपयोग में भारत अभी तक पीछे है एवं वहाँ का हॉस्पिटल भी बहुत साफ- सुथरा रहता है। आगे उन्होंने वहाँ के देश की भौगोलिक क्षेत्र एवं जनसंख्या आबादी की जानकारी विस्तार से देते हुये कहा कि वहाँ के लोग बहुत ही संयमित एवं अनुशासित रहते है। वहाँ का भौगोलिक क्षेत्र बड़ा और आबादी की कमी के कारण तथा डिजिटल संसाधनों एवं उपकरणों की अधिकता होने के कारण वहाँ के लोगों का जीवन स्तर बहुत उच्च, सुखी एवं सम्पन्न है किन्तु हमारे देश में आबादी अधिक होने के कारण जनसंख्या के हिसाब से तकनीकी संसाधनों एवं उपकरणों में कमी है जिसके कारण यहाँ के लोगों के जीवन स्तर में गरीबी और अनेक प्रकार की समस्यायें बनी रहती है।
आगे उन्होंने बताया कि न्यूजीलैण्ड देश एक मात्र ऐसा देश है जिसने तम्बाकू के सेवन के नियंत्रण में सबसे आगे है उन्होंने वहाँ के नागरिकों को तम्बाकू सेवन के बारे में व्यापक जानकारी दे 5 प्रतिशत पर उतार दिया है बल्कि अभी हमारे छ.ग. प्रांत में ही लगभग 40 प्रतिशत लोग बड़े पैमाने पर तम्बाकू का सेवन करते है। हालाकि सिगरेट इत्यादि के सेवन से अधिक खतरनाक तम्बाकू हैं क्योंकि तम्बाकू से ही कैंसर जैसे भयावक बीमारी होती है। और आगे उन्होंने स्काई ड्रायविंग का अनुभव बहुत रोचक ढंग से साझा किया।
सरगुजा संभाग सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने कहा कि जो भारत सोने की चिड़िया कहलाती थी, भारत अखण्ड, सुव्यवस्थित एवं मर्यादित था, सुखी- सम्पन्न था परन्तु धीरे- धीरे जनसंख्या वृद्धि के कारण हमारा भारत गरीब हो गया दुःखी, अशांत एवं परेशान हो गया। फिर से हम सभी को अपने विचारों में परिवर्तन करके, पुनः वैसे ही भारत को श्रेष्ठ, सम्पन्न सुखमय एवं शांतिमय बनाने के लिये हम सभी को प्रयासरत् होना पडे़गा।
इस अवसर पर कैबीनेट एवं स्वास्थ्य मंत्री छ.ग. शासन एवं सरगुजा के महाराज माननीय टी.एस. सिंगदेव जी को ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने तिलक, शाॅल, मोमोन्टो और गुलदस्ते के द्वारा सम्मान किया ततपश्चात् उन्होेंने ब्रह्माभोजन भी स्वीकार किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें