नरसिंगपुर मध्य प्रदेश। अंतर्राष्ट्रीय संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में केंद्रीय जेल परिसर खंड अ, ब तथा खंड स में ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर द्वारा रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक जेल अधीक्षक भ्राता आशीष खरे, बीके किरण बीके विनीता बीके पलक एवं मुकेश नेमा,बी के गीता ,आशीष घोसी ,बी के राहुल की उपस्थिति में सरस्वती पूजन वा प्रभु स्मृति के साथ की गई ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता बी के किरण दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक अर्थ को समझाते हुए स्पष्ट किया कि वर्तमान समय परम पिता परमात्मा शिव इस सृष्टि पर अवतरित होकर हम सभी आत्माओं को आकर यह पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधते हैं । सर्व बुराइयों से मुक्त होने के लिए जब हम परमात्म स्मृति के साथ किसी कार्य को करते हैं तो हमसे कभी कोई गलत कार्य हो ही नहीं सकता।
भाईचारे की भावना को जागृत करने का संदेश देते हुए अंत में सभी कैदी भाइयों को विश्व वंदनीय डॉ दादी प्रकाशमणि जी की 19 वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर 10 करोड़ नशा मुक्ति महा प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत सभी को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा भी कराई गई जिसमें केन्द्रीय सहायक जेल अधीक्षक आशीष खरे जी उनके समस्त स्टॉफ, बीके गीता चौरसिया, बीके आशीष, बीके राहुल भी उपस्थित रहे \ केन्द्रीय जेल अधीक्षक बहन अदिति जी ,सहायक जेल अधीक्षक भ्राता आशीष खरे जी को तथा लगभग 350 कैदी भाईयो को परमात्मा स्मृति का तिलक व रक्षा सूत्र बांधा गया । सभी को प्रभु प्रसाद व ईश्वरीय सौगात भी भेंट की गई । अंत में सहायक जेल अधीक्षक आशीष खरे ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सभी यह संकल्प करें कि अपने अंदर की कोई ना कोई बुराई को त्यागने का व्रत जरूर धारण करें।
इसी श्रृंखला में खंड स मे आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रम में असिस्टेंट जेलर शिल्पा जी एवं उनके समस्त स्टाफ की उपस्थिति में 100 कैदी भाइयों को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक अर्थ समझाते हुए रक्षा सूत्र बांधा गया । इस कार्यक्रम में बी के अनुपमा दीदी बी के तान्या, बी के नेहा बी के रोहित वर्मा बीके अशोक गुप्ता जी बीके मंजू बहन सभी बी के सदस्य भी उपस्थित रहे।





