मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरकुरुक्षेत्र : ईशानी चाइल्ड केयर स्कूल में बच्चों को जल संरक्षण के...

कुरुक्षेत्र : ईशानी चाइल्ड केयर स्कूल में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया

कुरुक्षेत्र,हरियाणा: भारत सरकार द्वारा चलाए गए जल जन अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की ओर से ईशानी चाइल्ड केयर स्कूल रेलवे रोड कुरुक्षेत्र में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर प्राचार्या महोदया ने हार्दिक अभिनंदन किया और बच्चों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया ? ।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बी. के. मीनाक्षी बहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रकृति भी असंतुलित हो गई है। पहले पर्यावरण बचाओ, जल बचाओ आदि अभियान नहीं थे। हमारे शरीर को हवा, पानी, भोजन आदि की सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि हमारा शरीर पांच तत्वों – आकाश, अग्नि, वायु, जल और पृथ्वी से मिलकर बना है, जिसमें जल तत्व की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।
प्रातः काल से रात्रि तक हम दिनचर्या के अनेक कार्यों में जल का उपयोग करते हैं – ब्रश करना, नहाना, बर्तन साफ करना, कपड़े धोना, खाना बनाना, सफाई करना आदि कार्य । हमें जल को व्यर्थ नहीं गिराना चाहिए और जल का सरंक्षण  करना चाहिए।
आगे बताया कि हम भाग्यशाली हैं। जो कुरुक्षेत्र जैसी वरदानी जगह पर रहते हैं, जहां पर पानी की कमी नहीं है। आने वाले समय का चिंतन करते हुए जल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए, जल हमारी व्यक्तिगत संपत्ति है। हमें अपने आप से ही वायदा करना है कि जल व्यर्थ नहीं करूंगा।
बी. के. सुनीता मित्तल ने बच्चों को बुरी आदतों से, बुरे संग से, बुरे खानपान से, टीवी, मोबाइल से और हीन भावना से बचकर रहने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments