मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरइंदौर शीतल नगर: मित्र पर्यावरण वृक्षारोपण कार्यक्रम में पेड़ लगाए गए 

इंदौर शीतल नगर: मित्र पर्यावरण वृक्षारोपण कार्यक्रम में पेड़ लगाए गए 

इंदौर, मध्य प्रदेश। शीतल नगर सेवा केंद्र के द्वारा मित्र पर्यावरण वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया l 

जिसमें मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप नगर की  वार्ड पार्षद बहन सीमा डाबी ,भ्राता कृष्ण वल्लभ डाबी, रामबाग सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्मा कुमारी छाया बहन, शीतल नगर सेवा केंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी चंद्रकला बहन, समाजसेवी जगदीश अग्रवाल जी एवं हीरालाल गुप्ता जी रहे l

रामबाग सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी  छाया बहन कहा प्रकृति हमारी मां है l वृक्ष के द्वारा   हमें ऑक्सीजन मिलता है तो हमार कर्तव्य है पेड़ लगाकर प्रकृति की सेवा करें l  

वार्ड पार्षद सीमा डाबी जी ने बताया मित्र पर्यावरण वृक्षारोपण कार्यक्रम  के तहत  इंदौर शहर में अधिक से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं |

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने महाराणा प्रताप नगर स्थित गार्डन में बादाम ,जामुन ,नीम के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया l 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments