पुणे: पत्रकार के लिए ” समाधान परक मीडिया से समृद्ध भारत की ओर ” विषय पर कार्यक्रम आयोजित

0
284

आजादी के अमृतमहोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी रविवार पेठ, पुणे शाखा के रजत महोत्सावी वर्ष के निमित्त कार्यक्रम

पुणे,महाराष्ट्र : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और दैनिक सकाळ अखबार पुणे के सहयोग द्वारा समाधान परक  मीडिया से समृद्ध भारत की ओर इस कार्यक्रम में विशेष अतिथी ब्रह्माकुमार डॉ. गंगाधर भाई  ( संपादक ओम शांती मीडिया) पत्रकार भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा “पत्रकारिता को अध्यात्म की जरूरत है |  पत्रकारिता समाज को आकार देने का काम करती है| लेकिन समाज में दरार पैदा करने वाली खबरो की संख्या मे बढोतरी हुई है| सामाजिक दृष्टिकोन को परिपक्व करने के लिए पत्रकारिता करते समय आध्यात्मिकता को जोड़ने की आवश्यक है|  समाचार लिखते समय तणाव उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखे| समाचार को अधिक रोचक बनाने के लिए समाचार को कोई रंग नही देना चाहिए| समाज की भलाई के लिए नैतिक रूप से कार्य करने वाले पत्रकारोंकी आवश्यकता है| ब्रह्माकुमारी रोहिणी दिदीजी ने (रविवार पेठ पुणे शाखा  संचालिका)   प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का परिचय दिया और मीडिया विंग द्वारा हो रही सेवाओ का साक्षात्कार कराया|

इस कार्यक्रम में, संपादक सम्राट फडणीस सर, अंकित काणे,  गणेश लोखंडे ,धनंजय बिजले, और काफी पत्रकार भाई-बहने , कर्मचारी  उपस्थित थे, सभी को ईश्वरीय सौगात और ओम शांती मीडिया पत्रिका भेट दी|

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें