मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरनई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्मा कुमारी भाई बहनों के साथ...

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्मा कुमारी भाई बहनों के साथ रक्षा बंधन उत्सव मनाई

नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्य प्रवक्ता व अतिरिक्त महासचिव, राजयोगी बी के बृजमोहन जी के कलाई में राखी बांध कर, राष्ट्रपति भवन में रक्षा बंधन उत्सव का कल शुभारंभ किया।

ब्रह्मा कुमारी संस्था के पूर्व मुख्य प्रसाशिका दिवंगत राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 16 वें पुण्य तिथि पर दादी जी के स्मृति में ‘कस्टमाइज्ड माई पोस्टेज स्टैंप’ जारी करने के तुरंत बाद श्रीमती मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ब्रह्मा कुमारी भाई बहनों के साथ रक्षा बंधन उत्सव मनाई। 

इस अवसर पर, संस्था की गुरुग्राम स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर के निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी आशा ने भी महामहिम मुर्मू जी को आत्म स्मृति का तिलक लगाकर, सर्व के रक्षक परमात्मा की मधुर याद में पवित्रता की रक्षा सूत्र बांधी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments