नवांबगंज, उत्तर प्रदेश। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राजयोगिनी बीके रेखा बहन जी, प्रभारी, ब्रह्माकुमारीज , ने माननीय कैसरगंज सांसद श्री करण भूषण शरण सिंह जी से स्नेहपूर्ण भेंट कर उन्हें राखी बांधी एवं ईश्वरीय संदेश के साथ ईश्वरीय सौगात भेंट की।
इस अवसर पर रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर ज्ञान चर्चा करते हुए पवित्रता, श्रेष्ठ संकल्प एवं आत्मिक स्मृति का संदेश दिया गया। माननीय सांसद जी को ईश्वरीय प्रसाद भी भेंट किया गया। इस अवसर पर बीके किरन बहन ,बीके रीना बहन, बीके कृष्ण कुमार भाई, बी के रमाशंकर भाई भी उपस्थित रहे।


