Homeकेंद्र शासित प्रदेशदिल्लीनई दिल्ली: ब्राह्मकुमरीज कापसहेड़ा सेंटर इंचार्ज बीके संगीता दीदी ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के...

नई दिल्ली: ब्राह्मकुमरीज कापसहेड़ा सेंटर इंचार्ज बीके संगीता दीदी ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीएम किशोर क्षीरसागर लक्षमण (IAS) को बांधी राखी

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कापसहेड़ा स्थित ब्रह्माकुमारीज सेंटर की सेंटर इंचार्ज बीके संगीता बहन एवं बीके बाला बहन ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जिलाधिकारी किशोर क्षीरसागर लक्षमण (IAS) को राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बीके बहनों ने जिलाधिकारी को ब्रह्माकुमारीज की ओर से ईश्वरीय संदेश प्रदान किया तथा आध्यात्मिक जीवन, राजयोग मेडिटेशन और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी। बहनों ने बताया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व ही नहीं, बल्कि आत्मिक पवित्रता, सद्भावना और सकारात्मक संकल्पों का भी संदेश देता है।

जिलाधिकारी किशोर क्षीरसागर लक्षमण (IAS) ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने माउंट आबू आने का निमंत्रण स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण रहा। बीके बहनों ने जिलाधिकारी के सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments