मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरबीजापुर: सकारात्मक रहने से समस्या का समाधान निकलता - भगवान भाई

बीजापुर: सकारात्मक रहने से समस्या का समाधान निकलता – भगवान भाई

बीजापुर (छत्तीसगढ़):

सकारात्मक रहने से हर समस्या का समाधान निकलता है। बुराई में भी अच्छाई देखने का प्रयास करने से मन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मन में चलने वाले विचारों से ही स्मृतिवृत्तिभावनादृष्टिकोण और व्यवहार बनता है। अगर मन के विचार नकारात्मक होंगे तो स्मृतिदृष्टिवृत्तिभावनाव्यवहार भी नकारात्मक बनता है। ऐसा होने से मन में तनाव पैदा होता है। मन के विचार ही वास्तव में बीज है। भगवान भाई ने सकारात्मक विचारों को तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी बताया। उक्त उदगार ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से  आये हुए ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने व्यक्त किया ।  वे स्थानीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवाकेंद्र पर पधारे हुए ईश्वर प्रेमी भाई बहनों को सकारात्मक चिन्तन से तनाव मुक्ति विषय पर बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि स्वयं की रक्षा करने वाला ही देश की रक्षा कर सकता है। सकारात्मक विचारों का स्त्रोत आध्यात्मिकता है। उन्होंने बताया वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजयी बन सकता है।

श्री उग्रेश देवांगन सहायक संचालक कृषि विभाग जी ने बताया कि तनाव से नशा व्यसन आदि बुरी आदते लगती है जिससे हमसे भूले होने कि संभावनाए है |इसलिए वर्तमान समय सकारात्मक विचार आध्यत्मिकता की आवश्यकता है |

शंकर  कुड़ियाम जिला पंचायत अध्यक्ष जी ने अपना सम्बोधन देते हुए कहा ब्रह्माकुमारी संस्था समाज को सुखी बनाने का मार्ग दिखाती है |

डॉ एच आर साहू जी ने कहा की तनाव के कारण मानसिक और शारीरिक बिमारिया होने की संभावना होती है | सकारात्मक सोच जीवन को सफलता दिलाते है। इसीलिए अपने सोच को सदा सकारात्मक रखें।

मावली भाटा गाव के सरपंच बी के बांगो भाई जी ने ब्रह्माकुमारी के ज्ञान का अनुभव सुनाया |

·      बस्तर सम्भाग के ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र की संचालिका बी के मंजूषा बहनजी ने कहा राजयोग के नित्य अभ्यास से ही हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ता है।  उन्होंने ने बताया  हम कोन ,परमात्मा कोन ? राजयोग का महत्व भी बताया |उन्होंने ने कहा कि  वर्तमान की परिवेश में हर एक को किसी  किसी बात का तनाव जरूर होता है।

·      स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की संचालिका बी के मंजू बहन जी और बी के भारती बहन जी ने सभी का गुलदस्ता और तिलक लगाकर स्वागत किया |

·       कार्यक्रम में जश्वल सिंह गायत्री परिवार ,गुजारम पवार जी बिजली विभाग, नरेश साहू कृषि विभाग ,भागीराव,नंदू नाग , दयानंद साहू  काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक  भी उपस्थित थे |

·      भगवान भाई ने मनोबल, आत्मबल बढ़ाने के लिए राजयोग भी कराया

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments