मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरजालंधर: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया...

जालंधर: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जालंधर,पंजाब:आदर्श नगर स्थित ब्रह्माकुमरीज़ सेवाकेंद्र पर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण लीला, लघु नाटिका, कृष्ण प्रेम की कविताओं, और सुन्दर नृत्य द्वारा सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शहर के कई जानी मानी हस्तियों जैसे कि पदम् श्री विजय चोपड़ा जी, श्री रमन अरोड़ा (MLA), श्री मनोरंजन कालिया (पूर्व कैबिनेट मंत्री), डॉक्टर सुषमा चावला (गायनिकोलॉजिस्ट) ने शिरकत की और इस महान पर्व की सबको शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आए दर्शकों को ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी का रहस्य समझाया गया। उन्हें बताया गया कि श्री कृष्ण सतयुग के प्रथम राजकुमार कैसे बने, उनको इतना सुन्दर किसने बनाया। श्री कृष्ण ने राज्यभाग्य पाने के लिए अपने पूर्व जन्म में क्या किया। हम श्री कृष्ण की राजधानी में कैसे चल सकते हैं। हम उनके जैसा सुन्दर और गुणवान कैसे बन सकते हैं। साथ ही उन्हें सात दिवसीय राजयोग कोर्स के लिए प्रेरित किया गया। सभी को तीन मिनट के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी करवाया गया।
इस अवसर पर सतयुग और श्री कृष्ण की बहुत सुन्दर झांकी भी सजाई गई। सभी का हृदय इन सुन्दर झांकियों को देख गद-गद हो उठा।  सभी ने छोटे बाल गोपाल को झूला भी झुलाया। अंत में कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को सौगात और टोली दी गई। आए हुए मेहमानों को भी टोली और ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments