बासबारी: सकारात्मक परिवर्तन 2023 की थीम  पर कार्यक्रम

0
124

स्वयं को हेल्दी , वेल्दी , हैप्पी रखना है तो सकारात्मक परिवर्तन जरुरी-भगवान भाई

बासबारी (विराटनगर) नेपाल: वर्तमान समय में स्वयं को हेल्दी , वेल्दी , हैप्पी रखना है तो स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन करना जरुरी है | उन्होंने कहा कि अब युग बदल रहा है , समय बदल रहा है | समय कि पुकार है सकारात्मक परिवर्तन |उक्त उदगार माउंट आबू से पधारे हुए बी के भगवान् भाई जी कहे | स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवाकेंद्र पर सकारात्मक परिवर्तन २०२३ की थीम को लेकर स्नेह मिलन  विषय पर कार्यक्रम  में बोल रहे थे |भगवान भाई जी ने कहा कि नकारात्मकता वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव उत्पन्न होता है। तनव से व्यक्ति दुखी ,अशांत होता ,तनाव के कारण वह रात को सुख चैन से सो नही सकता | फिर वह नशा के अधिनहोता जाता उसे क्रोध चिडचिडापण आता उसे भूले होने की सभावना होती है |इसलिए वर्तमान समय तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है।

बूढीगंगा नगरपालिका के नगराध्यक्ष जीत नारायण थापा जी ने बताया वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है।सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजयी बन सकता है। उन्होंने बताया कि तनाव से नशा व्यसन आदि बुरी आदते लगती है जिससे हमसे भूले होने कि संभावनाए है |  स्थानीय राजयोग सेवाकेन्द्र की संचालिका बी के सत्यभावना बहन जी ने कहा राजयोग के नित्य अभ्यास से ही हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ता है।  उन्होंने ने बताया  हम कोन ,परमात्मा कोन राजयोग का महत्व भी बताया | सकारात्मक विचारों को तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी बताया। सकारात्मक विचारों का स्त्रोत आध्यात्मिकता है।

बूढीगंगा नगरपालिका के उप नगराध्यक्ष अमृता गच्छदार जी ने कहा कि  वर्तमान की परिवेश में हर एक को किसी न किसी बात का तनाव जरूर होता है।उन्होंने ब्रह्माकुमारीज द्वारा बताई गई बातों को अमल में लाकर तनाव से मुक्त रहने की प्रेरणा दी। समाजसेवी भुवनेश्वर मंडल जी उन्होंने कहा कि अपनी सकारात्मक सोच बनाकर जीवन को सफलता दिलाते है। इसीलिए अपने सोच को सदा सकारात्मक रखें। सशस्त्र प्रहरी बल कंदालिनी जी ने भी अपना उद्बोधन दिया।

सीनियर भाई बी के तुलसी भाई जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय दिया गया | कार्यक्रम में बी के ब्रजबाला बहनजी और काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक  भी उपस्थित थे। डिग्री कालेज के प्रोफ़ेसर राजू थापा जी धन्यवाद ज्ञापित किया | भगवान भाई ने मनोबल, आत्मबल बढ़ाने के लिए राज योग भी कराया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें