मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरअम्बिकापुर: खुशियों एवं उमंग- उत्साह का महापर्व दीपावली बडे़ हर्षोल्लास के साथ...

अम्बिकापुर: खुशियों एवं उमंग- उत्साह का महापर्व दीपावली बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नव विश्व भवन चोपड़ापारा में खुशियों एवं उमंग- उत्साह का महापर्व दीपावली बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी दीपावली पर्व का आध्यात्मिक अर्थ बताते हुये कहा कि दीपावली का पर्व आत्म ज्योति जगाने का यादगार पर्व है। वर्तमान समय कामक्रोधलोभमोह अहंकारईर्ष्याद्वेष और नफरत के के कारण आत्मा का दीपक बुझ चुका हैइसे परमात्मा के याद और ज्ञान की शक्ति से जगाना हैं अपने अन्दर दिव्य गुणों रूपी लक्ष्मी का आह्वान करना और विकारों रूपी ईर्ष्याद्वेष के खातों को क्लोज कर श्रेष्ठ कर्म का नया खाता शुरू करना है एवं दिव्य गुणों  रूपी नये संस्कारों का वस्त्र पहनना यही सच्ची दीपावली मनाना है जैसे दीपावली में घरों के कोने- कोने की सफाई करते हैं वैसे अपने अन्दर के अवगुणों को पूरी तरह से साफ करना हैपरमात्मा से प्रीत जोड़ कर आत्मा की ज्योति को जगाना ही सच्ची दीपावली है।

इसी यादगार में ब्रह्माकुमारी के हॉल में बहुत ही आकर्षकसौम्य एवं मनोहारी भव्य यशोदा माँ के गोद में कान्हा और कमल पर विराजमान लक्ष्मी- नारायण की विशाल रंगोली सजाई गई।

इस उपलक्ष्य पर ब्रह्माकुमारी संस्था से जुडे़ लगभग 500 भाई- बहनों ने आत्म स्मृति का दीप जलाकर सच्ची- सच्ची दीपोत्सव मनाया।

इस पर्व को और ही उमंग- उत्साह भरपूर करने के लिये अंशिका गीताजंलीमनिकनिकाअदितिगौरी ने बहुत सुन्दर- सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर सभा को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments