मुख पृष्ठसमाचार"ज्ञान और कर्म का आदर्श मिश्रण है राजयोग - ब्रह्माकुमारी भावना दीदी...

“ज्ञान और कर्म का आदर्श मिश्रण है राजयोग – ब्रह्माकुमारी भावना दीदी “

जबलपुर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नेपियर टाउन भवरताल जबलपुर 21 जून 2022 आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भवरताल गार्डन में योग अभ्यास किया गया जिसमें जबलपुर के विधायक केंट क्षेत्र अशोक रोहाणी, जबलपुर जामदार हॉस्पिटल के डॉ जामदार एवं क्षेत्र के पार्षद आदि शहर के गणमान्य उपस्थित रहे।

भ्राता अशोक रोहाणी जी ने कहा की योग हमेशा से लाभदायक रहा है परन्तु वर्तमान समय में इसकी महती आवश्यकता है। साथ ही आज के दिन  जबलपुर  सेवा केंद्र नेपियर टाउन भवरताल आश्रम के सभागार में  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में  योग-राजयोग से तन मन स्वस्थ  विषय पर कार्यक्रम रखा गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योग प्रशिक्षिका नीतू  बहन,  नेपियर टाउन सेवा केंद्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी भावना दीदी जी,उपस्थित थे।  योग प्रशिक्षिका नीतू बहन ने शुभकामनाएं देते हुए, कहा मानव जीवन एक अमूल्य धरोहर है। इन्हें हमें स्वस्थ रखना जरूरी है। शरीर  परमात्मा देन  है  जिसको स्वस्थ रखना हमारे प्रथम कर्तव्य है एवं शारीरिक आसन एवं प्राणायाम के बारे में जानकारी देते हुए कहा  स्वस्थ रहो मस्त रहो एवं हंसते रहो के मंत्र द्वारा सभी का उमंग उत्साह  बढ़ाया।  सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी भावना दीदी जी ने कहा कि शरीर के स्वास्थ्य के लिए आसन एवं प्राणायाम का महत्व है।  लेकिन आत्मा एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए सकारात्मक चिंतन आवश्यक है। जैसा सोचोगे वैसा बन जाओगे मन स्वस्थ होगा तो शरीर भी स्वस्थ होगा मनोबल को बढ़ाने के लिए राजयोग का अभ्यास जरूरी है। आपने मन को एकाग्र करने के लिए सभी को सकारात्मक चिंतन दे राजयोग का अभ्यास कराया। कार्यक्रम बीके वर्षा,  बीके प्रिया, बीके नरेश समेत सभी लोगों ने इसका लाभ लिया।


विधायक अशोक रोहाणी (केंट क्षेत्र ) सभी को योग का महत्व बताते हुये एवं ब्रह्मा कुमारी वर्षा बहन, बीके प्रिया, बीके साधना समेत सभी उपस्थित गढ़मान्य नागरिक।(भवरताल गार्डन में )


RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments