कादमा: ब्रह्माकुमारीज आश्रम में राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष में आयोजित किसान सम्मान समारोह

0
382

कादमा (हरियाणा): किसान  देश की  रीढ़ की हड्डी होता है जिसके चारों तरफ देश की अर्थव्यवस्था घूमती है इसलिए हम एक सशक्त किसान बन आत्मनिर्भर बने तभी भारत देश विकसित हो सकता है यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा के तत्वावधान में रामबास स्थित ब्रह्माकुमारीज आश्रम में राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष में आयोजित किसान सम्मान समारोह में ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने व्यक्त किए। 

कार्यक्रम का शुभारंभ जोरावर सिंह, सोमवीर लांबा,  राजेश भालोठिया, ईश्वर पूर्व मैनेजर, सरपंच प्रतिनिधि अशोक शर्मा  ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन,  ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा आज किसान खेती बाड़ी करता है अगर आप अपनी खेती को शुद्ध श्रेष्ठ संकल्प के साथ परमात्मा स्मृति में रहकर करें तो पैदावार तो अच्छी होगी ही साथ साथ शुद्ध विचार से उगाया गया खाने वाले की मन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा। ब्रह्माकुमारी बहन ने उपस्थित किसान भाइयों बहनों को स्व स्मृति व परमात्म चिंतन के साथ सकारात्मक चिंतन से शास्वत यौगिक खेती करने के लिए कहा उन्होंने विशेष बल दिया कि हम जहर मुक्त खेती करके भारत देश को पुनः विश्वगुरु बनाएं इस अवसर पर शाश्वत जैविक खेती करने वाले किसानों का सम्मान किया गया। सरपंच प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने मुक्त कंठ से ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा की ब्रह्माकुमारी बहने अपनी त्याग तपस्या और शुद्ध संकल्प से हमारे गांव समाज व देश को और देश के कर्णधार किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएंगे।

पूर्व बैंक मैनेजर ईश्वर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस की रुप मे मनाना किसानों के लिए गौरव की बात है वह वास्तव में सच्चे किसान हितैषी थे। उन्होंने किसानों को जैविक खेती करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि भविष्य जैविक खेती में निहित है। 

इस अवसर पर जैविक खेती करने वाले कुब्जा नगर से विकास व ईश्वर मैनेजर कान्हड़ा ने जैविक खेती पर विस्तार से चर्चा की और अपने अनुभवों के द्वारा किसानों को बताया कि हमारा भविष्य जैविक खेती में ही निहित है। झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने सभी को मेडिटेशन राजयोग का महत्व बताते हुए कहा कि हम अपनी खेती बाड़ी में भी मेडिटेशन का प्रयोग कर अपने अन्न को शुद्ध बना सकते हैं और शुद्ध अन्न से ही शुद्ध मन बनेगा और तभी हम एक श्रेष्ठ और शुद्ध समाज की कल्पना कर सकते हैं।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करतार सिंह विजयपाल दलबीर सिंह जय नारायण राजेश शर्मा सूबेदार रोहतास, धर्म सिंह धर्मेंद्र हनुमान प्रसाद मुख्य अध्यापक विनोद कुमार सहित सैकड़ो किसान भाई बहने थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें