मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरइंदौर: श्रीनाथ स्ट्रीट, छोटा बांगड़दा सुविधी नगर में योग शिविर का आयोजन

इंदौर: श्रीनाथ स्ट्रीट, छोटा बांगड़दा सुविधी नगर में योग शिविर का आयोजन

इंदौर,मध्य प्रदेश। श्रीनाथ स्ट्रीट, छोटा बांगड़दा सुविधी नगर मे योग शिविर का आयोजन किया गया ब्रह्माकुमारीज गंगोत्री विहार द्वारा गुजरात से आए योगाचार्य जी दुष्यंत भाई मोदी एवं नैना बहन मोदी द्वारा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग शिविर कराया गया एवं ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी द्वारा मन को स्वस्थ करने के लिए राजयोग मेडिटेशन एवं पॉजिटिव एफर्मेशन मेडिटेशन कराया गया। कार्यक्रम का लाभ 60 भाई बहनों ने लिया।
     कार्यक्रम मे शामिल हुए विशेष अतिथि बंगाली स्वर्णकार समिति के अध्यक्ष सुशांत सामंत जी, व्यापारी वरुण माहिती जी एवं ज्वेलरी मेकर आशीष सामंत जी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, सभी भाई बहनों ने कार्यक्रम को बहुत पसंद किया, कार्यक्रम में आए विशेष अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम बार-बार होना चाहिए ताकि इसका लाभ सभी को मिले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments