कुरुक्षेत्र: ब्रह्मसरोवर पर चल रहे 18 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का 24 दिसंबर 2023 को समापन हुआ

0
347

कुरुक्षेत्र,हरियाणा: ब्रह्मसरोवर पर चल रहे 18 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का 24 दिसंबर 2023 को समापन हुआ । देशभर से आये विभिन्न वर्गों ने यहाँ अपनी  कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया । अनेक धार्मिक संस्थाओं ने भी ब्रह्मसरोवर के घाट पर अपनी प्रदर्शनी लगायी जिसमे कुरुक्षेत्र ब्रह्माकुमारिज़ द्वारा भी 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ‘भगवद् गीता सत्य बोध प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया।  इसके अंतर्गत मुख्य 5 सेक्शन रखे गये – 1ThoughtLab – युवाओं और शिक्षकों के लिए 2 गीता ज्ञान का आध्यात्मिक रहस्य  3 प्रश्न उत्तर कक्ष  4 Meditation Room  5 Game Zone  

Thought lab  NIT Kurukshetra में सक्रिय रूप से पिछले एक वर्ष से चल रही है जिसका students पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देखने में आया है। Positive Thinking के महत्व को ही स्टूडेंट्स, टीचर्स, professors और अन्य educationists तक पहुँचाने के लिए ही इस प्रदर्शनी में Positive Thinking का एक सेक्शन रखा गया। अंबाला, पानीपत, करनाल आदि जैसे आस-पास के शहरों से तथा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और NIT से क़रीब 1500 से अधिक छत्रों ने इसका लाभ लिया। NEET और IIT JEE जैसे exams की तैयारी करने वाले छात्र भी इसमें आये और काफ़ी ध्यानपूर्वक पॉजिटिव थिंकिंग का महत्व समझा तथा ब्रह्माकुमारिस में दिये जाने वाले आध्यात्मिक ज्ञान को और अधिक गहराई से जानने के लिए साप्ताहिक course करने की भी इच्छा जतायी।इसकी विशेष बात यह रही कि समझाने वालों में NIT में THOUGHT LAB में आने वाले छात्र भी शामिल रहे।

गीता ज्ञान का आध्यात्मिक रहस्य समझने के लिए भी लोगो ने काफ़ी उमंग दिखाया जिसमे उनको भगवद् गीता के विभिन्न श्लोकों का आध्यात्मिक रहस्य समझाया तथा साप्ताहिक कोर्स की प्रदर्शनी के माध्यम से आत्मा, परमात्मा, सीढ़ी, समय चक्र और राजयोग से अवगत कराया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें