मुंबई-पवई,महाराष्ट्र: पवई सेवाकेंद्र प्रभारी जानकी बेन जो पिछले 36 वर्षों से ईश्वरीय सेवा में समर्पित थी। जिन्हें बचपन में ईश्वरीय ज्ञान प्राप्त हुआ। उन्होंने पढ़ाई पश्चात 1991 में अपना जीवन ईश्वरीय सेवा में समर्पित किया।
उन्होंने 7अक्टूबर 2026 के दिन रात्रि 11 बजकर 50 मिनिट पर अपना पुराना शरीर छोड़ बापदादा की गोद में समा गए । वैसे उन्हें शुगर की बीमारी कुछ वर्षों से थी , लेकिन अभी 1 सप्ताह से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था , इसलिए उन्हें 6 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और 7 अक्टूबर को रात्री 11 बजकर 50 मिनिट पर आत्मा ने अपने पुराने देह का त्याग किया ।
उनका जीवन सादगी, पवित्रता, त्याग और आध्यात्मिक दृढ़ता का अनुपम उदाहरण था। वे अत्यंत मिलनसार और हर्षितमुख रहती थी । उन्होंने अनेक आत्माओं को शांति , सकारात्मकता और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित किया ।
3 दशकों से अधिक समय तक पवई सेवाकेंद्र को अथक समर्पण और तपस्या से सींचा । उनके स्नेह पूर्व व्यवहार , ईश्वरीय सेवा प्रति समर्पण भाव ने पवई तथा समस्त मुलुंड सबजोन पर अमिट छाप छोड़ी है।
मुलुंड सबजोन का सारा ब्राह्मण परिवार इस श्रेष्ठ आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
ऐसी महान आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए 11अक्टूबर रविवार के दिन शाम को 5 से 7 बजे तक श्रद्धांजलि सभा पवई बैंकेट हॉल में रखी गई है ……

