Homeराजस्थानमाउंट आबूआबू रोड: सदभावना दिवस के रुप में मनाया गया राजयोगी बृजमोहन भाई...

आबू रोड: सदभावना दिवस के रुप में मनाया गया राजयोगी बृजमोहन भाई जी की प्रथम पुण्य तिथि

मजहब की दीवारों को तोड़ने से ही आयेगी एकता- महामंडलेश्वर कमल किशोर महाराज जी

धर्म के कारण नहीं बल्कि धर्म को आचरण में ना लाने के कारण होते है मजहबी झगड़े

आबू रोड,राजस्थान। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज संस्थान के पूर्व महासचिव तथा संस्थान के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के अंग संग रहे भ्राता बृजमोहन भाई जी की प्रथम पुण्य तिथि सदभावना दिवस के रुप में मनायी गयी। पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में शांतिवन स्थित डायमंड हाॅल में सबका मालिक एक विषय पर इंटरफेथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बोलते हुए दिव्य शक्ति अखाड़ा सहारनपुर से आये महामंडलेश्वर कमल किशोर महाराज जी ने कहा कि मजहब तो इंसान ने बनाये है। परमात्मा ने एक परिवार बनाया था। जब तक हम मजहब की दीवारों को तोड़ेगे नहीं तब तक एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान परमात्मा शिव के सान्निध्य में एक विश्व एक परिवार के सिंद्धांतों को लेकर पूरे विश्व में कार्य कर रही है। यही वजह है कि 140 देशों में होने के बाद भी किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। सभी धर्मों के लोग एक मंच से आकर एक परमात्मा और एक विश्व परिवार के भावना का सम्मान करते है। आदरणीय बृजमोहन भाई जी का जीवन इन्हीं सेवाओं में समर्पित रहा।
कार्यक्रम में जमाते ए इस्लामी हिन्द के उपाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सलीम भारतीय सर्व धर्म संसद के नेशनल कन्वेनर महारिषी भृगु पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि धर्म के कारण मजहबी तनाव नहीं होता बल्कि धर्म का अर्थ ना जानने के कारण होता है। इसलिए हमें अपने अन्दर की धारणा को बढ़ाना होगा।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी, अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी तथा जयन्ति दीदी,ओआरसी की निदेशिका बीके आशा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।
पुण्य तिथि के अवसर पर संस्थान के महासचिव बीके करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय भाई समेत संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में दिल्ली पांडव भवन सबजोन की प्रभारी बीके पुष्पा दीदी, दिल्ली सबजोन की बीके चक्रधारी दीदी, ओआरसी की सहनिदेशिका बीके गीता, बीके सपना समेत कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
ये भी रहे मौजूदः श्रद्धांजलि सभा में तिब्बतीयन संसद के पूर्व स्पीकर अचार्य येशी फुंतोश, दिल्ली पारसी अंजुमन के ट्स्टी मारजबान नरीमन जैवाला, सदभावना पीस स्टडीज संस्थान के संस्थापक निदेशक डाॅ एमडी थामस, डाॅ एके मरचेन्ट, सिक्ख स्कालर एवं इंटरफेथ नेता के चेयरमैन सरदार परमपाल सिंह, पब्लिक अफेयर बहाय के निदेशक कारमेल मोघबेलपूर त्रिपाठी, फिरोज बख्त अहमद, जूना अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर प्रबोधानन्द गिरी महाराज समेत कई लोग उपस्थित थे।
जीवन पर पुस्तक का विमोचनः बृजमोहन भाई जी के जीवनी पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इसके साथ ही उनकी स्मृति में गीत एवं एक फिल्म काल आफ टाईम का रिलीज किया गया।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय