Homeलेखसमस्या आने पर कारण न देकर निवारण स्वरूप बनें

समस्या आने पर कारण न देकर निवारण स्वरूप बनें

बाबा की मुरली का सार है – कारण व समस्या शब्द को छोड़ निवारण और समाधान स्वरूप बनो। मीठा मुखड़ा, मीठा मुख हो, रूखापन निकल जाए, नैचुरल मुस्कुराहट हो।
हमारे चेहरे में ज़रा भी चेंज न आए, ज़रा भी भारीपन न आए, ईश्वरीय स्नेह हमें रूहानियत में रहने देता है, जब तक मैं बाबा से ईश्वरीय स्नेह नहीं खींचती हूँ तब तक रूहानियत में नहीं रह सकती।
रूहानियत में रहना माना मेरे में पूरा इसेन्स भरा हो। कारण चारों ओर से आएंगे लेकिन हमारे मन में कोई ऐसी उत्पत्ति न हो जो चेहरे पर आ जाए, उसके लिए विशेष हम ईश्वर के प्यार में इतना डूबे रहें जो कोई बात न आए। मन और दिल का गहरा कनेक्शन है। दिल में कोई भी सूक्ष्म आश है, इच्छा है वो पूर्ण नहीं हो रही है, तो जो बाबा मेरे को देने चाहता है वो मैं नहीं ले रही हूँ।
बाबा जब डील करता है तब तो बाबा अपनी पॉवर से डील कराता है, इसलिए वो सहज हो जाता है लेकिन प्रैक्टिकली मेरे में इतनी पॉवर हो जो एक सेकंड में अशरीरी हो शान्तिधाम में चली जाऊं फिर सुखधाम में चली जाऊं। ऐसी गुप्त रिहर्सल हो इतनी तमन्ना चाहिए।
दिल और मन इन दोनों का गहरा कनेक्शन है। मन चाहता है शांति में रहूँ, पर दिल में जो बात है, बाबा को भी सुनाते हैं कि बाबा मैं तो अच्छा हूँ, पर यह बात ही ऐसी है ना। जैसे चार रास्ते पर अगर एक सेकंड सोचा नहीं कि इधर जाने से क्या फायदा, इधर जाने से क्या नुकसान, गलत रास्ते पर जाने से नुकसान हो जाता है। इशारा लिखा हुआ भी है कि यहाँ से जाना है लेकिन दिल में कन्फ्यूज़न है, इशारे पर ध्यान नहीं गया तो फिर वापस लौटना पड़ता है।
बाबा ने कहा तुम बच्चों को कभी दिलशिकस्त नहीं होना है। दिलशिकस्त होने के कारण भी कई चले गए, उसको फॉलो करने वाले पैसेन्जर भी रॉन्ग चले जाते हैं, फिर वापस आना पड़ता है, इसमें टाइम तो वेस्ट जाता है ना। टाइम जब वेस्ट होता है तो दिलशिकस्त हो जाते हैं। बाबा ने कहा है – समय बड़ा खज़ाना है, समय बड़ी कमाई कराता है। इसलिए इसे व्यर्थ में नहीं गँवाना।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय