मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरबुलढाणा : ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस ...

बुलढाणा : ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया

बुलढाणा (महाराष्ट्र) : सेवा केंद्र पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके उर्मिला बहन की अध्यक्षता में ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस ‘विश्व शांति दिवस’ के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि दैनिक सकाल न्यूज़पेपर के वरिष्ठ पत्रकार श्री अरुण जी जैन इनको आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत में सेवाकेंद्र प्रभारी बीके उर्मिला बहन ने ब्रह्मा बाबा की जीवन कहानी के बारे में विस्तार से सभी को सुनाया। और सभी बी.के. भाई बहनों को ब्रह्मा बाप के कदमों पर कदम रखते हुए संपूर्णता की और अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री अरुण जी जैन इन्होंने अपने विचार रखते हुए संस्था के कार्यों की प्रशंसा की और साथ ही ‘विश्व शांति दिवस’ के  अवसर पर उन्हें आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने बी.के. उर्मिला बहन के आभार व्यक्त किये। उसके बाद श्री अरुण जी जैन सर, बीके उर्मिला बहन, बीके पूनम बहन और साथ ही सेवा केंद्र पर उपस्थित सभी बीके भाई बहनों ने ब्रह्मा बाबा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथि श्री अरुण जी जैन सर इन्हें बीके पूनम बहन ने ईश्वरीय सौगात और प्रसाद देकर ईश्वरीय संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments