आळंदी: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष परमपूज्य स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज को 75 वे जन्मदिन पर ब्रह्माकुमारी द्वारा शुभकामना

0
285

आळंदी,महाराष्ट्र। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष परमपूज्य स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज को 75 वे जन्मदिन पर ब्रह्माकुमारी द्वारा शुभकामना दी गयी।

परमपूज्य स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष गीताभक्ती दिवस के रुप में मनाया जाता है। वर्ष 2024 में स्वामीजी अपने दिव्य जीवन के 75 वर्ष पूर्ण कर रहे है। अतः दिनांक 04 फरवरी से 11 फरवरी तक  पुणे के आळंदी में स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज का जन्मोत्सव गीतभक्ती अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बाणेर सेवाकेंद्र प्रभारी बी के डॉ त्रिवेणी, बी के आशा और बी के डॉ दीपक हरके ने स्वामीजी से मुलाकात करके उन्हे संस्था की तरफ से शुभकामनाये दी। इस अवसर पर उन्हे बाणेर सेवाकेंद्र द्वारा अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव की सबसे बडी 50 फ़ीट उंची बनी। निमंत्रण पत्रिका की जानकारी दी गयी तथा इसका ‘वर्ल्ड रेकॉर्ड का सर्टिफिकेट उन्हे भेट किया गया। सबसे बडी निमंत्रण पत्रिका बनाने पर स्वामीजी ने ब्रह्माकुमारी संस्था का अभिनंदन किया।

बी के डॉ त्रिवेणी ने स्वामीजी को ईश्वरीय सौगात दी, इस अवसर पर उन्हे संस्था की गतीविधियो से अवगत कराकर उन्हे संस्था के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आने का निमंत्रण दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें