मुख पृष्ठसमाचारमातेश्वरी सरस्वती के स्मृति दिवस कार्यक्रम में भारी संख्या में ब्रह्मावत्स जुटे

मातेश्वरी सरस्वती के स्मृति दिवस कार्यक्रम में भारी संख्या में ब्रह्मावत्स जुटे

नीमच,मध्य प्रदेश । अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती के 57 वें स्मृति पुण्य दिवस पर ज्ञान मार्ग स्थित विशाल सद्भावना सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम ब्रह्ममुर्हूत्त से ही प्रारंभ हो गया । इस प्रात: कालीन आध्यात्मिक समागम में बहुत बड़ी संख्या में नीमच के ब्रह्मावत्सों ने भाग लिया । इस समागम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, बी.के.श्रुति बहन ने मातेश्वरी के जीवन चरित्र की अविस्मरणीय यादगार बातें सुनाई। लगभग 90 मिनिट के इस विशाल सत्संग कार्यक्रम में राजयोग तपस्या का आयोजन भी किया गया । साथ ही परमात्मा शिवबाबा व मातेश्वरी मम्मा को महाभोग भी स्वीकार करवाकर सभी जन में वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments